Delhi News: मयूर विहार में मालिक के घर में फंदे से लटकती मिली 20 साल की मेड, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप
Delhi News: राजधानी दिल्ली के मयूर विहार फेज-3 इलाके में एक घरेलू सहायिका यानी नौकरानी का शव संदिग्ध परिस्थितों में घर के पंखे से लटकता हुआ मिला। इस मामले में पुलिस ने मृतका के परिजनों की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली है।
जानकारी के मुताबिक मयूर विहार इलाके में एक 20 वर्षीय लड़की अपने कमरे के अंदर मृत पाई गई। पुलिस के अनुसार 26 अगस्त को सुबह 6.20 बजे गाजीपुर पुलिस स्टेशन के पुलिस कंट्रोल रूम (पीसीआर) पर एक कॉल आई, जिसमें बताया गया कि घरेलू सहायिका मृत मिली है।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि लड़की, जिसकी पहचान उत्तर प्रदेश के हरदोई की रहने वाली नेहा के रूप में हुई है, दिल्ली के मयूर विहार फेज 3 के घर के कमरे में 'चुन्नी' के साथ छत के पंखे से लटकी हुई थी। मौके से सबूत इकट्ठा करने के लिए एक क्राइम टीम को बुलाया गया और तस्वीरें ली गईं।
पुलिस ने बताया कि डेडबॉडी के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला और शव को एलबीएस अस्पताल भेजा गया। परिजनों के बयान के बाद 27 अगस्त की शाम मृतक की मां ने लिखित शिकायत दी कि उसकी बेटी को आत्महत्या के लिए उसके मालिक ने उकसाया है।
पुलिस ने कहा कि शिकायत के आधार पर आईपीसी की धारा 306 के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है।












Click it and Unblock the Notifications