100 साल पुराने कब्रिस्तान को लेकर केजरीवाल और मोदी सरकार आमने-सामने

आप विधायक अमानतुल्ला खान ने राजस्व विभाग के दस्तावेजी रिकॉर्ड के हवाले से कहा कि कब्रिस्तान की आठ बीघा जमीन पर दिल्ली वक्फ बोर्ड का मालिकाना हक है, इसके बावजूद भूमि एवं विकास विभाग यहां से अतिक्रमण के नाम पर बोर्ड के कर्मचारियों के आवास हटाना चाहता है।

नई दिल्ली। दिल्ली की केजरीवाल सरकार और केंद्र की मोदी सरकार एक बार फिर से आमने-सामने हैं। इस बार मामला एक 100 साल पुराने कब्रिस्तान का है। दरअसल मध्य दिल्ली के माता सुंदरी रोड स्थित एक कब्रिस्तान पर अपना मालिकाना हक बताते हुए केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय यहां से अतिक्रमण हटाना चाहता है। वहीं, दिल्ली सरकार इस कब्रिस्तान के मालिकाना हक से संबंधित तथ्यों को सामने रखते हुए कानून-व्यवस्था का हवाला देकर अतिक्रमण हटाने का विरोध कर रही है।

arvind kejriwal

इस मामले को लेकर दिल्ली सरकार की राजस्व सचिव और वक्फ बोर्ड की अध्यक्ष मनीषा सक्सेना ने पत्र लिखकर केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय के अधीन भूमि एवं विकास विभाग के निदेशक को परामर्श दिया है कि इस कब्रिस्तान का ऐतिहासिक महत्व है, इसलिए इसपर कोई कार्रवाई नहीं करनी चाहिए। दूसरी तरफ आप विधायक अमानतुल्ला खान ने राजस्व विभाग के दस्तावेजी रिकॉर्ड के हवाले से कहा कि कब्रिस्तान की आठ बीघा जमीन पर दिल्ली वक्फ बोर्ड का मालिकाना हक है, इसके बावजूद भूमि एवं विकास विभाग यहां से अतिक्रमण के नाम पर बोर्ड के कर्मचारियों के आवास हटाना चाहता है।

आपको बता दें कि इससे पहले भी कई मुद्दों पर दिल्ली और केंद्र सरकार आमने-सामने आ चुकी हैं। दिल्ली सरकार लगातार आरोप लगाती रही है कि एलजी के जरिए केंद्र सरकार उन्हें काम करने से रोकती है। इससे पहले दिल्ली सरकार के अधिकार, विधायकों की सैलरी और एसीबी को लेकर केजरीवाल और मोदी सरकार में ठन चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+