केजरीवाल ने दस्तावेज दिखाकर कहा, मोदी ने ली थी 25 करोड़ रिश्वत, पढ़ें 10 प्रमुख बातें

नोटबंदी के फैसले पर दिल्ली विधानसभा के आपात सत्र के दौरान मुख्यमंत्री केजरीवाल आक्रामक रहे।

नई दिल्ली। नोट बंदी के मामले पर दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने विधानसभा का आपात सत्र बुलाया था। इस दौरान वहां पक्ष और विपक्ष दोनों में तीखी नोकझोंक हुई। सदन में मौजूद भारतीय जनता पार्टी के विधायक को मार्शल से कह कर बाहर कर दिया गया।

आईए आपको बताते हैं 10 ऐसी बातें जिसके कारण विधानसभा का सत्र हंगामे की वजह बन गया।

arvind kejriwal

पीएम मोदी पर लगाया सीधा आरोप

पीएम मोदी पर लगाया सीधा आरोप

केजरीवाल ने आरोप लगाया कि जब प्रधानमंत्री मोदी, गुजरात के मुख्यमंत्री थे तो उन्होंने आदित्य बिड़ला ग्रुप फर्म से 25 करोड़ रुपए की घूस ली थी।

केजरीवाल ने दस्तावेज का हवाला देते हए कहा कि 15 अक्टूबर 2013 को आयकर विभाग ने शुभेंदु अमितभा के घर रेड की। वो आदित्य बिड़ला ग्रुप के अध्यक्ष थे। उनका ब्लैकबेरी फोन, लैपटॉप और हर चीज पूरी तरह से चेक की गई। उनके लैपटॉप में 16 नवंबर 2012 की तारीख में एक लेजर इंट्री मिली कि गुजरात मुख्यमंत्री 25 करोड़ रुपए दिए गए।

रेड्डी के घर क्यों नहीं जा रही है CBI?

रेड्डी के घर क्यों नहीं जा रही है CBI?

  • सीएम केजरीवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता जनार्दन रेड्डी के घर केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) क्यों नहीं जा रही है, जहां 500 करोड़ रुपए में शादी हो रही है।
  • क्या इन्हें नए नोट उपलब्ध करा दिए गए थे? इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने प्रस्ताव दिया था कि भारत के राष्ट्रपति केंद्र सरकार को विमुद्रीकरण के आदेश को वापस लेने के लिए निर्देश दें। उन्होंने कहा कि नोट ना हने के कारण शादियां टूट रही हैं। दिल्ली में दहशत का आलम है।
नोट अवैध करने की निंदा

नोट अवैध करने की निंदा

  • केजरीवाल ने पीएम मोदी की ओर से 500 और 1,000 की करेंसी को अवैध करने के कदम की निंदा की।
  • सदन में केजरीवाल ने कहा कि विजय माल्या को 8 हजार करोड़ रुपए देकर इस सरकार ने भगाया। माल्या का 1 लाख 14 हजार करोड़ रुपए माफ किया।
विजेंद्र गुप्ता को मार्शल बुलाकर बाहर किया

विजेंद्र गुप्ता को मार्शल बुलाकर बाहर किया

  • जब केजरीवाल सदन में बोल रहे थे तो भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता बाधा उत्पन्न कर रहे थे तो विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने मार्शल को बुलाकर उन्हें बाहर बुला दिया। फिर केजरीवाल ने आयकर विभाग के दस्तावेज दिखाए।
  • केजरीवाल ने पीएम मोदी पर आरोप लगाते हुए कहा कि आजाद भारत के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ जब मौजूदा प्रधानमंत्री का नाम काले धन के लेनदेन में आया हो।
लैपटॉप से हुआ लेनदेन का खुलासा

लैपटॉप से हुआ लेनदेन का खुलासा

  • केजरीवाल ने कहा कि आदित्य बिड़ला ग्रुप के लैपटॉप ने लेनदेन का खुलासा किया था।
  • उन्होंने कहा कि मोदी सरकार कांग्रेस और मोदी सरकार की मिलीभगत है इसलिए रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
मोदी गरीबों के दुश्मन

मोदी गरीबों के दुश्मन

  • केजरीवाल ने कहा कि अमीर मोदी सरकार के दोस्त हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की गरीबों से दुश्मनी है।
  • केजरीवाल ने कहा कि इस फैसले से लोगों को बड़ी दिक्कत हो रही है साथ ही दिल्ली में कानून व्यवस्था खराब हो सकती है। इस फैसले से देसश भर में अराजकता फैल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+