आज भी दिल्ली के आसमान में छाई है धुंध, प्रदूषण का स्तर 30 गुना ज्यादा!
नई दिल्लीः दिल्ली-एनसीआर में पिछले दो दिनों से स्मॉग की चादर छाई हुई है। राजधानी में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है, बढ़ते प्रदूषण के कारण लोगों को खुली हवा में सांस लेना मुश्किल हो रहा है। डॉक्टरों ने लोगों को घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी है। दिल्ली सरकार भी हवा को जहरीली मान चुकी है।

दिल्ली के आसमान में छाई है धुंध
आज भी दिल्ली के आसमान में धुंध छाई है। आसमान में छाई धुंध के कारण दिल्ली में रविवार तक स्कूलों को बंद कर दिया है। कहा जा रहा है कि अधिकारियों ने प्रदूषण का स्तर बढ़ने की रिपोर्ट मांगी थी, जिसके बाद स्कूलों की छुट्टी करवा दी।

दिल्ली में बढ़ा प्रदूषण
बुधवार को दिल्ली की हवा में जहरीले कण पीएम 2.5 की मात्रा 700 के पास चली गई थी। ये मात्रा डब्ल्यूएचओ के निर्देशों से करीब 28 गुना ज्यादा है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी बताया खतरनाक
दिल्ली के बारे में विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट के अनुसार इस वक्त राजधानी में प्रदूषण का स्तर करीब 30 गुना ज्यादा है। इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है।

घट सकता है मेट्रो का किराया
इस बुरे हालात को देखते हुए सरकार मेट्रो का किराया घटाने और पार्किंग फीस बढ़ाने की सोच रही है। पर्यायवरण प्रदूषण विभाग ने भी चेतावनी दी है।












Click it and Unblock the Notifications