Uttarakhand News: सीएम धामी छठवें वैश्विक आपदा प्रबंधन सम्मेलन में हुए शामिल, जानिए क्या बोले मुख्यमंत्री

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी छठवें वैश्विक आपदा प्रबंधन सम्मेलन के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक संध्या में शामिल हुए। उन्होंने कार्यक्रम से पूर्व एडमिरल डीके जोशी, लेफ्टिनेंट गवर्नर, अंडमान एंड निकोबार आइलैंड के साथ ही इस वैश्विक सम्मेलन में पहुंच कर दुनिया भर से आये विशेषज्ञों और वैज्ञानिकों से मुलाकात की। ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के सिल्वर जुबली कनवेंशन सेंटर में आयोजित इस चार दिवसीय विश्व स्तरीय सम्मेलन को उन्होंने बहुत उपयोगी बताया।

मुख्यमंत्री ने छात्रों, संस्थान से जुडे लोगों तथा सम्मेलन के प्रतिभागी विभिन्न लोगों के साथ इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण तथा पर्यावरण के अनुरूप जीवन शैली अपनायें जाने, दैनिक जीवन में पर्यावरण प्रभावों के प्रति समाज में जन जागरूकता के प्रयासों से संबंधित शपथ भी ली। इस अवसर पर उत्तराखंड की विभिन्न लोक संस्कृतियों की जीवंन्तता का भी प्रदर्शन किया गया। जिसकी सभी ने सराहना की।

pushkar singh dhami

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हम प्रोएक्टिव अप्रोच के साथ आपदा को पहले से पहचान कर उसके प्रभावों को कम करने में सफल रहे हैं। मोदी जी के मार्गदर्शन में हमने पहाड़ों में हेल्थ, हेली सेवा एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं का निर्माण किया है। ताकि कम से कम लोग आपदाओं में प्रभावित हो। उन्होंने कहा आपदा को हम रोक नहीं सकते। परंतु टेक्नोलॉजी और सिस्टम के माध्यम से इसके प्रभाव को पहले पहचान कर कम जरुर कर सकते हैं।

अंडमान एंड निकोबार के पूर्व एडमिरल लेफ्टिनेंट गवर्नर डीके जोशी आइलैंड ने कहा कि उत्तराखंड और अंडमान एंड निकोबार दोनों डिजास्टर के मामले में काफी करीब है। हमारे अंडमान एंड निकोबार में सुनामी और स्टॉर्म आता है तो उत्तराखंड में लैंडस्लाइड, अतिवृष्टि जैसे आपदा आती रहती है। उन्होंने कहा है कि आज के समय में हमारे पास बहुत से ऐसी टेक्नोलॉजी और नए सिस्टम आ चुके हैं। जो हमें डिजास्टर से पहले अलर्ट जारी कर देते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+