उत्तराखंड चुनाव 2022 : प्रियंका और राहुल उत्तराखंड में करेंगे वर्चुअल संवाद, चुनाव प्रचार को देंगे धार

देहरादून, 30 जनवरी: कांग्रेस की स्टार प्रचारक राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी दो फरवरी को उत्तराखंड में वर्चुअल रैली करेंगी। प्रियंका के तीन दिन बाद पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का भी वर्चुअल रैली कर कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए वोट अपील करेंगी। पार्टी के सभी उम्मीदवारों और पदाधिकारियों को अपने अपने क्षेत्र में स्थानीय लोगों को रैली से जोड़ने की व्यवस्था करने के निर्देश दे दिए गए हैं।

uttarakhand assembly election 2022 priyanka gandhi and rahul gandhi virtual rally in on 2 february

प्रदेश महामंत्री-संगठन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि प्रियंका गांधी और राहुल गांधी, दोनों नेताओं की रैलियां को देहरादून से कराने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए एक वर्चुअल स्टूडियो भी तैयार किया जा रहा है। बता दें, इस चुनाव में यह राहुल गांधी का यह दूसरा और प्रियंका का पहला दौरा होगा। इससे पहले राहुल गांधी 16 दिसंबर 2021 को देहरादून सैनिक सम्मान रैली में देहरादून आए थे।

सचिन पायलेट भी करेंगी वर्चुअल रैली

राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलेट भी देहरादून में वर्चुअल रैली करेंगे। वह सोमवार को देहरादून में रहेंगे। महामंत्री-संगठन मथुरादत्त जोशी के मुताबिक, सचिन पायलेट पहले राजपुर रोड स्थित एक होटल में प्रेस कांफ्रेस करेंगे। इसके बाद दोपहर एक बजे राजीव भवन से वर्चुअल रैली करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+