बच्चे के साथ मायके जा रही महिला को 4 युवकों ने अगवा किया, अमरूदों के बाग में की दरिंदगी
देहरादून। उत्तराखंड राज्य में रुद्रपुर के बारादरी मार्ग इलाके से महिला का दुराचार होने का मामला सामने आया है। महिला ने स्थानीय पुलिस को शिकायत कर बताया कि 24 नवंबर की सुबह वह अपने 3 वर्षीय पुत्र को लेकर मायके जाने के लिए निकली थी। इस दौरान रंपुरा निवासी एक बाइक सवार युवक आया और उसे घर छोड़ने की बात कही। वह उसे बारादरी मार्ग के सुनसान इलाके की ओर जाने लगा। वहां उसने अपने तीन अन्य साथियों को भी बुला लिया। उसके बाद सभी उसे जबरन अमरूदों के एक बाग में ले गए।'

शिकायत में महिला ने आगे कहा, 'उन युवकों ने 3 साल के बच्चे को जान से मारने की धमकियां दीं। उसके बाद सामूहिक दुष्कर्म किया। किसी तरह वहां से जान बचाकर भागी।'
महिला ने यह भी कहा कि उसके पुत्र को चुपचाप बाइक पर बैठा रहने के लिए धमकाया गया था। इस मामले में एसएसआई बीसी जोशी ने कहा कि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
जोशी ने बताया कि उक्त महिला ने नामजद तहरीर में 4 युवकों के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग की है। बहरहाल, जांच-पड़ताल की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications