Dehradun News: देहरादून से खड़गे फूकेंगे लोकसभा चुनाव का बिगुल, रैली से पहले कांग्रेसियों का हाईवोल्टेज ड्रामा
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे आज से उत्तराखंड से लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे। देहरादून के बन्नू स्कूल के ग्राउंड में होने वाले कार्यक्रम को रैली की जगह विराट कार्यकर्ता सम्मेलन नाम दिया गया है।
Dehradun News: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे रविवार को देहरादून में एक विराट कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे और यहीं से पार्टी के लिए 2024 के लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार मल्लिकार्जुन उत्तराखंड दौरे पर हैं। इसको लेकर कांग्रेसियों में जबरदस्त उत्साह है। हालांकि जिस तरह से बीते कुछ दिनों से इस दौरे को लेकर जमकर सियासत हुई है। ऐसे में साफ है कि आने वाले दिनों में यह विवाद आसानी से थमने वाला नहीं है।

एक तरफ राहुल गांधी पूरे देश में न्याय यात्रा निकाल रहे हैं। लेकिन राहुल की यात्रा में उत्तराखंड को शामिल करने के बाद प्रदेश नेतृत्व ने इसको लेकर राष्ट्रीय नेतृत्व से एक बड़े आयोजन करने की मांग की जिसके बाद पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का उत्तराखंड द्वारा तय किया।
जिसे लोकसभा के शंखनाद से जोड़ा गया। लेकिन शुरुआत से ही कांग्रेस ने प्रशासन और भाजपा सरकार को इस की तैयारी में आ दिक्कतों पर जमकर घेरा। पहले रैली स्थल को लेकर बवाल हुआ कांग्रेस ने आरोप लगाया कि वह परेड ग्राउंड में रैली करना चाहते हैं। लेकिन प्रशासन ने अनुमति नहीं दी इसके बाद कांग्रेसी नेताओं ने बन्नू स्कूल में रैली स्थल को फाइनल किया।
इस पूरे मामले में भाजपा और कांग्रेस के बीच जमकर सियासी युद्ध देखने को मिला। जब एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाए। जैसे ही मामला थमा वैसे ही एक नया विवाद शुरू हो गया। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के हेलीकॉप्टर को पुलिस लाइन में उतरवाने को लेकर जमकर बवाल हुआ। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण महारा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य समेत कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने देर रात तक पुलिस मुख्यालय में खूब हंगामा किया और नारेबाजी की। कांग्रेसियों ने पुलिस प्रशासन पर सरकार के दबाव में काम करने का गंभीर आरोप लगाया।
पुलिस अधिकारियों के मान मनोबल के बाद भी जब कांग्रेसी नहीं माने तो फिर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को खुद मोर्चा संभालना पड़ा। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण महारा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य से फोन पर बातचीत की और इस पूरे मामले को सुलझाया। इसके बाद तय हुआ कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का हेलीकॉप्टर देहरादून में ही बन्नू स्कूल के पास उतारा जाएगा। इसके बाद ही मामला शांत हो पाया। हालांकि इस बीच सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल हुआ जिसमें कांग्रेसियों को पुलिस मुख्यालय से पुलिस खदेड़ती हुई नजर आई। जिसको लेकर भी काफी हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ।
आज कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे देहरादून के बन्नू स्कूल से लोकसभा चुनाव का शंखनाद करेंगे। देखना है दिलचस्प होगा कि जिस रैली से पहले कांग्रेस का जबरदस्त हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ उसका आने वाले दिनों में क्या उत्तराखंड की राजनीति पर असर पड़ता है।
-
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान












Click it and Unblock the Notifications