देहरादून में बढ़ा कोरोना संक्रमण का कहर, डीएम ने अधिकारियों से कहा- साप्ताहिक बंदी का कड़ाई से कराएं पालन

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर की दस्त के साथ जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में आ गए हैं। देहरादून जिला के जिलाधिकारी आशीष कुमार ने समस्त उप जिलाधिकारी व नगर मजिस्ट्रेट के साथ बैठक की है। बैठक में डीएम ने कहा, 'कोविड-19 संक्रमण के प्रभाव को रोकने के लिए स्थानीय बाजारों में निर्धारित तिथि को साप्ताहिक बंदी के आदेशों का कड़ाई से अनुपालन कराये। इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि साप्ताहिक बंदी का पालन नहीं करने वाले दुकानदारों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया जाएगा।

Coronavirus infection spread in Dehradun DM directed officers

वहीं, देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर दिल्ली से आने वाले यात्रियों का कोविड-19 परीक्षण राज्य सरकार द्वारा अनिवार्य कर दिया गया। इस बात का जानकारी जौलीग्रांट एयरपोर्ट के निदेशक डीके गौतम ने दी है। गौतम ने बताया कि एयरपोर्ट पर स्वास्थ्य विभाग की एक टीम दिल्ली से आने वाले प्रत्येक यात्री का कोरोना टेस्ट कर रही है। इन लोगों को रिपोर्ट नहीं आने तक घर में ही रहने की सलाह दी जा रही है।

देहरादून के डीएम आशीष कुमार ने समस्त उप जिलाधिकारी व नगर मजिस्ट्रेट से कहा कि कोविड-19 संक्रमण के प्रभाव को रोकने के लिए स्थानीय बाजारों में निर्धारित तिथि को साप्ताहिक बंदी के आदेशों का कड़ाई से अनुपालन कराये। उन्होंने कहा कि ऐसा संज्ञान में आया है कि कतिपय बाजारो में इसका शत-प्रतिशत अनुपालन नहीं किया जा रहा है।

जबकि साफ्ताहिक बंदी के दिवसों में अति-आवश्यक सेवाओं तथा फल, सब्जी, दूध, पेट्रोल पम्प, गैस सर्विसेस तथा दवाइयों की दुकानों को ही खुला रखने की छूट है। इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि साप्ताहिक बंदी का पालन नहीं करने वाले दुकानदारों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+