Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

अल्मोड़ाः साइकिलिंग के दौरान युवक खाई में गिरा और हो गई मौत

अल्मोड़ा। उत्तराखंड के अल्मोड़ा पिथौरागढ़ हाईवे पर बलडोठी के पास साइकिल सवार छात्र खाई में गिर गया और उसकी मौके पर मौत हो गई। खाई में गिरने के चलते छात्र को गंभीर चोट लग गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान सौरभ गिंतवाल के रूप में हुई, जो मूलरूप से पिथौरागढ़ जिले का निवासी था और नगर स्थित आवासीय विश्वविद्यालय में पढ़ता था। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

almora road accident college student died during cycling

हाल निवासी दुगालखोला सौरभ गिंतवाल (23) पुत्र भूपाल गिंतवाल प्रतिदिन की तरह साइकिलिंग करने के लिए पिथैरागढ हाईवे पर निकला था। इसी दौरान नगर के धारानौला बाजार से करीब दो किमी दूर बलोडोठी के पास साइकिल असंतुलित हो गई और सौरभ साइकिल के साथ ही खाई में जा गिरा। सैरसपाटे पर निकले लोगों की नजर सड़क से नीचे की ओर पड़ी तो वहां शव देख सकते में आ गए।

इसके बाद लोगों ने एनटीडी पुलिस को सूचना दी। चौकी प्रभारी संतोष देवरानी मय टीम पहुंचे। शव को निकाला गया। मोहल्ला दुगालखोला से पहुंचे लोगों ने उसकी शिनाख्त की। परिजनों को सूचना दे दी गई फिर परिजन मौके पर पहुंचकर शव को साथ ले गए।

बता दें कि चमोली जिले के जोशमठ में बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश करने के मामले में इलाके में तनावग्रस्त माहौल हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने समुदाय विशेष की तीन दुकानों में जमकर तोड़फोड़ की। पुलिस ने छेड़छाड़ के आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपित को न्यायालय में पेश कर दिया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

सोमवार रात नगर क्षेत्र की एक बच्ची के साथ युवक ने दुष्कर्म की कोशिश की। आरोपित मकान में पेंटर का काम कर रहा था। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई कर आरोपित को पकड़ने के लिए छापेमारी की। पुलिस ने आरोपित को मध्य रात्रि में ही गिरफ्तार कर लिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+