7 फेरों के बाद क्यों बदलना पड़ा दूल्हा, जानिए फिर एनवक्त पर किस लड़के से शादी को तैयार हुई दुल्हन?

देहरादून। उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले में एक अजीब वाकया सामने आया है, यहां शादी की रस्मों के बीच में दूल्हे को बदलना पड़ा। दरअसल, दुल्हन पक्ष को दूल्हे की एक कमजोरी का पता चल गया था। इसके बाद दुल्हन पक्ष ने शादी करने से इनकार कर दिया।

एक युवक को जगाकर मंडप में लाया गया

एक युवक को जगाकर मंडप में लाया गया

इसके बाद दुल्हन इस जिद पर अड़ गई कि उसी मंडप में वह किसी दूसरे व्यक्ति से शादी करेगी। दुल्हन की जिद को पूरा करने के लिए घर पर सो रहे एक युवक को जगाकर मंडप में लाया गया। उसके बाद दुल्हन ने युवक के साथ शादी की। यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। घटना उधम सिंह नगर के रुद्रपुर के संजय नगर की है।

इकलौती बेटी की शादी दिनेशपुर के युवक के साथ

इकलौती बेटी की शादी दिनेशपुर के युवक के साथ

जानकारी के अनुसार संजय नगर के रहने वाले आर्थिक रूप में काफी मजबूत परिवार की इकलौती बेटी की शादी दिनेशपुर के युवक के साथ बिचौलिये के कहने पर तय हुई थी। तय वक्त पर बारात दुल्हन के यहां पहुंच गई। बारात के लिए काफी अच्छे इंतजाम किए हुए थे। बंगाली संस्कृति के तहत दूल्हा और दुल्हन के फेरे भी हो गए, इसके बाद गठबंधन की रस्म निभाई जा रही थी।

दूल्हे को हाथ बढ़ाने को कहा

दूल्हे को हाथ बढ़ाने को कहा

इस रस्म के दौरान जब दुल्हन पक्ष की ओर से दूल्हे को हाथ बढ़ाने को कहा तो दूल्हे ने हाथ आगे नहीं बढ़ाया। इसके बाद दुल्हन पक्ष को शक हुआ तो उन्होंने दूल्हे की पूरी जांच की, जांच में पाया गया कि दूल्हा शारीरिक रूप से कमजोर था। इस बात की जानकारी दुल्हन पक्ष को शादी से पहले नहीं दी गई थी।

शादी स्थल पर हंगामा मच गया

शादी स्थल पर हंगामा मच गया

इसके बाद शादी स्थल पर हंगामा मच गया, दूल्हा पक्ष के कई लोग और शादी कराने वाला बिचौलिया भी शादी स्थल से फरार हो गए। दुल्हन पक्ष के लोग और दुल्हन के माता-पिता काफी गुस्से में थे, इस सबके बीच दुल्हन ने भी उसी मंडप में उसी समय शादी रचाने की जिद कर डाली।

अपने साले से दुल्हन की शादी कराने की बात कही

अपने साले से दुल्हन की शादी कराने की बात कही

इस पर शादी में आये एक व्यक्ति ने माहौल को देखते हुए अपने साले से दुल्हन की शादी कराने की बात कही। इसके बाद उस व्यक्ति ने अपने ससुर से इस संबंध में तत्काल बात की और लगभग आधी रात को उस समय सो रहे अपने साले को शादी के लिये तैयार किया।

दुल्हन पक्ष ने लगाया धोखाधड़ी का आरोप

दुल्हन पक्ष ने लगाया धोखाधड़ी का आरोप

इस पर सोते हुए तत्काल उठ कर आए युवक ने भी दुल्हन की इज्जत बचाते हुए शादी कर ली। इधर बताया जा रहा है कि दुल्हन पक्ष अब दिनेशपुर से बारात लाने वाले युवक, शादी करवाने वाले बिचौलिये और उसके परिवार के खिलाफ जालसाजी करने के लिये मुकदमा लिखवाने की तैयारी कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+