दिल्ली से देहरादून के होटलों में लग्जरी कारों से भेजते थे लड़कियां, उत्तराखंड पुलिस ने किया रैकेट का भंडाफोड़
देहरादून। उत्तराखंड पुलिस ने राजधानी देहरादून में ऐसे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है, जो दिल्ली-एनसीआर से लड़कियां लाते थे। ये लड़कियां ब्रोकर्स द्वारा महंगी लग्जरी कारों और बसों से यहां पहुंचाई जाती थीं। रैकेट संचालक उनके जरिए कस्टमर्स से 10,000 से लेकर 20,000 रुपए लेते थे। राजपुर थाना पुलिस से जुड़े सूत्रों ने बताया कि रैकेट के पीछे कुछ प्रभावशाली लोग हैं। ऐसे में उत्तराखंड पुलिस राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से संचालित हो रहे रैकेट की कलई खोलने निकली। इस अभियान में दिल्ली पुलिस की मदद नहीं ली गई। बल्कि, उत्तराखंड पुलिस की टुकड़ी सफेद कपड़ों में बुधवार की रात दिल्ली, हरियाणा एवं उत्तर प्रदेश के इलाके में गई। कई लोग गिरफ्तार किए गए। उन लोगों ने उन्हें कई हैरान करने वाली जानकारी दीं। जिसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
गिरफ्त में आए ब्रोकर्स और उनके द्वारा देहरादून पहुंचाई जाने वाली लड़कियों ने राज्य पुलिस को सेक्स रैकेट चलाने वाले लोगों के बारे में बताया है। रैकेट के पीछे दिल्ली औऱ देहरादून के कई बड़े लोगों के नाम बताए गए हैं, जो प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से अवैध धंधे में शामिल हैं। उत्तराखंड पुलिस उन लोगों तक पहुंचने में लगी है।
जिसके चलते ऐसे रैकेट्स पर प्रभावी एक्शन लिया जा सकता है। राजपुर थाना की पुलिस ने यह भी बताया कि, पुख्ता सूचना मिलने पर ही दिल्ली-हरियाणा या यूपी पुलिस को मदद लेंगे। अभी कार्रवाई गोपनीय तरीके से चल रही है।
पढ़ें: बच्चा चुप नहीं हो रहा था तो मां से छुड़ाकर सिरफिरे ने उसे चलती ट्रेन से बाहर फेंक दिया