उत्तराखंड के होटल में मां ही करा रही थीं नाबालिग बेटियों का यौन शोषण, 3 को पुरसाड़ी जेल भेजा

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड में रुद्रप्रयाग पुलिस नाबालिग से देह व्यापार के मामले में होटल मालिक समेत तीन आरोपियों को जेल भेज दिया है। कोर्ट में पेश कराने के बाद तीनों को पुरसाड़ी जेल ले जाया गया। अब होटल के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से जांच करते हुए संलिप्त लोगों की पहचान की जा रही है। पुलिस ने आरोपी होटल मालिक व दो महिलाओं (दोनों नाबालिग पीड़िताओं की मां) को जिला न्यायालय में पेश किया था। इसके बाद तीनों को पुरसाड़ी भेज दिया गया। इधर, दिनभर पुलिस टीम द्वारा होटल में जांच की गई। यहां लगे सीसीटीवी कैमरा की बीते एक माह की फुटेज एकत्रित की जा रही है।

तीनों आरोपियों को देर रात्रि को गिरफ्तार किया गया

तीनों आरोपियों को देर रात्रि को गिरफ्तार किया गया

पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों को बुधवार देर रात्रि को गिरफ्तार किया गया था। उनसे देह व्यापार के बारे में पूछताछ की गई। बताया कि कई महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। होटल के उस कमरे को भी सील कर दिया गया है, जिसमें आरोपी महिला नाबालिग के साथ रह रही थी। पुलिस द्वारा आरोपियों के मोबाइल कॉल की डिटेल भी खंगाली जा रही है। आरोपी महिलाओं के बाहरी राज्यों के लोगों से संपर्क होने की बात भी सामने आई है। साथ ही उनके द्वारा नाबालिगों से रुद्रप्रयाग व चमोली जनपद के अलग-अलग कस्बों में पूर्व में देह व्यापार कराया गया है।

यहां नाबालिग लड़की का शोषण किया जा रहा था

यहां नाबालिग लड़की का शोषण किया जा रहा था

बता दें कि, महिला हैल्प लाइन रूद्रप्रयाग में की जा रही काउन्सिलिंग के दौरान यह बात संज्ञान में आयी कि एक परिवार में नाबालिग लड़की का शोषण किया जा रहा है। शिकायत के आधार पर महिला पुलिस कर्मियों द्वारा रूद्रप्रयाग में स्थित एक होटल की तलाशी ली गयी तो वहां पर एक नाबालिग लड़की मिली। पूछताछ पर नाबालिग लड़की द्वारा अपने साथ हुए शोषण के सम्बन्ध में बताया गया और अन्य महत्यपूर्ण सूचना दी। महिला कर्मियों द्वारा मामले की सूचना तत्काल नजदीकी थाना रूद्रप्रयाग एवं उच्चाधिकारी गणों को दी गयी। जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए क्षेत्राधिकारी रुद्रप्रयाग व मजिस्ट्रेट व पुलिस टीम द्वारा एक अन्य नाबालिग लड़की व उसकी मां को कार्यालय लाया गया। प्रकरण के सम्बन्ध में बाल कल्याण समिति के सदस्यों से सम्पर्क स्थापित कर समिति से काउन्सिलिंग करवाई गयी।

होटल संचालक भी बराबर का दोषी

होटल संचालक भी बराबर का दोषी

काउन्सिलिंग की रिपोर्ट के आधार पर तथा पीड़िता द्वारा अवगत कराया गया कि उसके साथ उसकी स्वयं की माता व एक अन्य महिला द्वारा अलग-अलग दिनों में अनैतिक रूप से देह व्यापार करवाया गया है। इस कार्य हेतु रूद्रप्रयाग स्थित एक होटल संचालक द्वारा अपना होटल दिया जाता था। पीड़िता की शिकायत के आधार पर कोतवाली रूद्रप्रयाग में अभियोग पंजीकृत किया गया। प्रारम्भिक पूछताछ एवं विवेचना में पुलिस द्वारा प्रकाश में आये अभियुक्तों व आरोपियों के विरूद्व साक्ष्य संकलन की कार्यवाई की गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+