हल्द्वानी: नहर में बहते हुए मिले लाखों रुपए के नोट, लूटने के लिए सर्द पानी में कूदे लोग
ठंडे पानी की परवाह न करते हुए लोग नहर में कूदकर पैसा लूटने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस।
हल्द्वानी। उत्तराखंड मे हल्द्वानी इलाके के कठघरिया में एक नहर में लाखों रुपए बहने की खबर मिलते ही सैकड़ों लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। लोग रुपया लूटने के लिए नहर के सर्द पानी में कूद पड़े और मारामारी मच गई।

नहर में रुपए बहने की खबर मिलते ही मचा हड़कंप
कठघरिया के सिंचाई नहर में सोमवार की सुबह में लोगों ने बहते नोटों को देखा। ये 500 और 1000 के पुराने प्रतिबंधित नोट थे। कंपकंपी वाली सर्दी की परवाह न करते हुए लोग पानी में कूद पड़े और नोटों को लूटने लगे। ज्यादा से ज्यादा नोट लूटने के लिए मारामारी मच गई।

मौके पर पहुंची पुलिस और आईटी
देखते-देखते नहर पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई और नहर से पैसा निकालने की होड़ मची थी। इस घटना की खबर मिलते ही मौके पर पुलिस और इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की टीम पहुंची।

काले धन को छुपाने के लिए नोट बहा रहे लोग
9 नवंबर से मोदी सरकार ने 500 और 1000 के पुराने नोटों पर बैन लगा दिया था जिसके बाद काले धन को ठिकाने लगाने के लिए किसी ने जलाना शुरू किया तो किसी ने उसे गंगा में बहा दिया।

इन नोटों के बारे में भी कहा जा रहा है कि काले धन को छुपाने के लिए किसी ने नहर में पैसों को बहा दिया है।















Click it and Unblock the Notifications