नैनीताल में मकान बनाते समय 8 की मौत, देखिए दर्दनाक हादसे का फोटो-वीडियो
मकान की नींव खोद रहे थे 9 मजदूर। तभी मिट्टी का टीला उन पर जा गिरा। इस हादसे में मरने वाले झारखंड और यूपी के हैं।
नैनीताल। उत्तराखंड के रामगढ़ इलाके में एक मकान बनाते समय दर्दनाक हादसा हुआ जिसमें 8 मजदूरों की मौत हो गई। मलबे के अंदर से सिर्फ एक मजदूर को जिंदा निकाला जा सका। यह हादसा तब हुआ जब मजदूर मकान बनाने के लिए नींव खोद रहे थे।

गागर क्षेत्र में हुआ यह दर्दनाक हादसा
शनिवार की शाम गागर क्षेत्र में मजदूर एक मकान की नींव खोद रहे थे। तभी मिट्टी का टीला अचानक उनके ऊपर आ गिरा और सभी नौ मजदूर उसके अंदर दब गए। हादसे के बाद हड़कंप मच गया और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

दबे मजदूरों को निकालने में जुटे लोग
जब तक पुलिस और प्रशासन के लोग राहत और बचाव के लिए मौके पर पहुंचते उससे पहले ही मौके पर जमा लोग मिट्टी के अंदर दबे मजदूरों को बचाने में जुट गए।

फायर ब्रिगेड और आपदा विभाग की टीम के साथ प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। मलबे के अंदर से एक मजदूर को जिंदा निकाला जा सका। बाकी आठ की लाशें निकलीं।
सभी शवों को बाहर निकाला गया
इस दर्दनाक हादसे में मरनवाले सभी झारखंड और उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के रहनेवाले थे। इनमें से दो सगे भाई थे।

घायल मजदूर को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। लोगों का कहना है कि राहत और बचाव का काम देर से शुरू होने की वजह से इतने मजदूरों की जान चली गई।
देखिए इस हादसे का वीडियो












Click it and Unblock the Notifications