जमीन पर तड़प-तड़प कर मर गया एक बुजुर्ग और मंच पर भाषण देते रहे सीएम हरीश रावत

अली प्रधान के सीने में दर्द हुआ और वो जमीन पर गिर पड़े। काफी देर तक तड़पने के बाद उनकी मौत हो गई। इस दौरान सीएम हरीश रावत की सभा जारी रही और प्रशासन पर भी इसका कोई फर्क नहीं पड़ा।

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्‍यमंत्री हरीश रावत की रैली में असंवेदनशीलता की सारे हदें पार हो गईं। उनकी सभा में एक बुजुर्ग तड़प-तड़प कर मर गया लेकिन हरीश रावत भाषण देने में व्‍यस्‍त रहे। जब वो जमीन पर पड़ा तड़प रहा था तो किसी नेता ने उसकी सूध तक नहीं ली और ना ही अस्‍पताल पहुंचाने की जहमत उठायी। वो भी उस वक्‍त जब सीएम के काफीले में एक एंबुलेंस मौजूद थी।

An 60 year old man dead in CM Harish Rawat's Rally

जानकारी के मुताबिक सीएम हरीश रावत उधमसिंह नगर जनपद स्थित रुद्रपुर में विभिन्न योजनाओं के शिलान्यास हेतू कार्यक्रम में पहुंचे। इस दौरान उनके समर्थन में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं समेत इलाके के लोग सैंकड़ों की संख्या में मौजूद थे। इसी भीड़ में कुरैया किच्छा निवासी 60 वर्षीय अली प्रधान भी उपस्थित थे। अचानक अली प्रधान के सीने में दर्द हुआ और वो जमीन पर गिर पड़े। काफी देर तक तड़पने के बाद उनकी मौत हो गई।

इस दौरान सीएम हरीश रावत की सभा जारी रही और प्रशासन पर भी इसका कोई फर्क नहीं पड़ा। थोड़ी देर बाद पुलिस कांस्टेबल भुवन को मामले की जानकरी हुई और वो मानवता दिखाते हुए उन्‍हें ऑटो में लेकर अस्‍पताल भागा। लेकिन तबतक अली प्रधान की मौत हो चुकी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+