आइसक्रीम लेने गए स्कूटी सवार तीन बच्चों पर सांड का हमला, मासूम की मौत
दमोह। 5 जून
मप्र के दमोह शहर में एक आवारा सांड ने आस्क्रीम लेने स्कूटी पर निकले तीन बच्चों पर हमला कर दिया, सांड के हमले में 4 साल के मामूम की मौत हो गई, तो 17 साल के किशोर को गंभीर हालत में जबलपुर रेफर किया गया है। तीसरे बच्चे को भी चोटें आईं हैं।

जानकारी अनुसार दमोह में सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बीती देर रात आइसक्रीम लेने गए तीन स्कूटी सवार बच्चों पर आवारा आवारा सांड ने हमला कर दिया। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार पलंदी चौराहे निवासी 4 वर्षीय सीनू शर्मा 17 वर्षीय नाबालिक राम शर्मा एवं एक अन्य बच्चा जबलपुर नाका स्थित आइसक्रीम पार्लर से आइसक्रीम लेकर जब अपने घर वापस आ रहा था उसी दौरान पीडब्ल्यूडी ऑफिस के सामने एक आवारा सांड ने बच्चो की स्कूटी पर हमला कर दिया। उसने स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें 4 वर्षीय मासूम सीनू शर्मा की मौके पर मौत हो गई। वही 17 वर्षीय नाबालिग राम शर्मा को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल से डॉक्टरों ने जबलपुर रेफर कर दिया वहीं एक अन्य बच्चे को मामूली चोटें आने पर इलाज के बाद घर वापस भेज दिया गया। घटना के संबंध में पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना में लिया है।
आवारा मवेशियों का है शहर में आतंक
स्थानीय नागरिकों के अनुसार शहर में आवारा मवेशियों व श्वानों का शहर की सडकों पर आतंक हैं। जब तक इनके हमलों में लोग घायल हो जाते हैं। नगर पालिका इनको पकडने या हटाने कि तरह से कोई कार्यवाही नहीं करती। है। नगर पालिका के पास आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए वाहन तो उपलब्ध है, लेकिन आवारा पशुओं का रेस्क्यू नही किया जाता और न ही इनकी उचित व्यवस्था की जाती है, ये जब तक आम जनता को शिकार बनाते रहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications