Chitrakoot News : मेले से पकड़ा गया ऐसा अंतरराज्यीय चोर गिरोह का सदस्य, जो मंदिर से चुराता था सिर्फ घंटे

गिरफ्त में आया चोर मेराज अहमद अंतर्राज्यीय गिरोह का सदस्य है। इनका गिरोह चित्रकूट और बांदा के धार्मिक स्थलों में लगे पीतल के घंटों की चोरी को अंजाम देता है।

chitrakoot bell thief

चित्रकूट पुलिस ने मंदिरों में घंटा चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय चोर गिरोह के एक सदस्य को मेले से गिरफ्तार किया है। जिससे पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर छोटे बड़े कुल 155 घंटा वजन करीब 2 क्विंटल 550 ग्राम, तमंचा और कारतूस बरामद किया है।

कोतवाली कर्वी अन्तर्गत तरौंहा स्थित झारखंडी माता मंदिर से 13 दिसंबर की रात को चोरो ने घंटे चोरी किए थे। जिस पर दिनेश कुशवाहा पुत्र महावीर कुशवाहा निवासी छिपटहरी की शिकायत पर कोतवाली में एफआईआर दर्ज हुई थी। पुलिस टीम घटना के अनावरण को लगातार प्रयासरत थी। 23 जनवरी को सूत्रों की जानकारी पर रेलवे स्टेशन कर्वी की उत्तरी बाउण्ड्री के पास से मेराज अहमद पुत्र मोहम्मद सईद निवासी बरई खुर्द गांव थाना थरियांव जनपद फतेहपुर को चोरी किये गये छोटे बड़े 54 घंटा, तमंचा 315 बोर, कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद जिसकी निशादेही पर जवाहर सोनी पुत्र अज्ञात व सुनील सोनी पुत्र जवाहर सोनी निवासीगण बबेरू के घर से 101 पीतल के घंटे बरामद किया है।

गिरफ्तार किए गए चोर ने बताया कि कमल गुप्ता पुत्र बाबू गुप्ता निवासी सुकेती थाना गाजीपुर जनपद फतेहपुर के पास कार है। जिसका वह ड्राइवर है। अन्य साथी पुन्ना उर्फ माहिल निषाद पुत्र जीवन निवासी ग्राम लोहारन गढ़वा मजरा सकहरी थाना गाजीपुर, रामनरेश पुत्र रामराज निषाद निवासी गढ़वा मजरा गम्हरी,रामकिशोर उर्फ बडक़ऊना पुत्र केशपति निवासी ग्राम बैरक थाना मरका जनपद बांदा है। पांचो लोग मंदिरों से घंटा चुराते हैं। चोरी किये घंटों को राज गुप्ता पुत्र बच्चा गुप्ता और रामदीन गुप्ता पुत्र बच्चा गुप्ता निवासीगण बबेरू के साथ मिलकर जवाहर सोनी, सुनील सोनी को बेचते हैं। फरार बदमाशों की तलाश में पुलिस टीम जुटी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+