CAA हिंसा में मारे गए लोगों के साथ शहीद हो जाएं प्रियंका गांधी: पद्मविभूषण रामभद्राचार्य
चित्रकूट। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध के दौरान हिंसा में मारे गए लोगों को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी द्वारा कथित तौर पर शहीद बताने और उनके घर जाकर मुलाकात करने पर पद्म विभूषण रामभद्राचार्य महाराज ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भगवान करे कि वे खुद शहीद हो जाएं और उनके पास चली जाएं।
रामभद्राचार्य से जब पूछा गया कि क्या राहुल और प्रियंका को अपने सरनेम में गांधी का प्रयोग करना चाहिए तो इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि नहीं करना चाहिए, कितने दिन तक गांधी के नाम पर जीते रहेंगे और रोटी सकेंगे। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी राजनीति में नई हैं, उन्हें इस तरह की राजनीति से ज्यादा मतलब नहीं रखना चाहिए। नागरिकता संशोधन कानून देश के लोगों के हित में है।
रामभद्राचार्य ने प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रियंका अपने पति का काला चिट्ठा देखें, जो बड़े घोटाले में फंसे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी नागरिकता संशोधन कानून को लेकर गलत बयानबाजी कर रहीं हैं।