चित्रकूट न्यूज़ के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
Oneindia App Download

यूपी के चित्रकूट में मिली रहस्यमयी गुफा, देखने के लिए लगी लोगों की भीड़

Google Oneindia News

चित्रकूट। उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में एक रहस्यमयी गुफा मिली है। यह स्थान प्रख्यात तीर्थ स्थान गुप्त गोदावरी से करीब एक किलोमीटर की दूरी​ स्थित है। गुफा मिलने से क्षेत्र में कौतूहल का माहौल है। गुफा मिलने की खबर फैलते ही लोग वहां पहुंचने लगे। सड़क निर्माण के दौरान पत्थर हटाने पर यह गुफा मिली है। मध्य प्रदेश के चित्रकूट के नायब तहसीलदार ने गुफा का निरीक्षण कर द्वार बंद करा दिया है। इसकी जानकारी पुरातत्व विभाग को भेजी जा रही है। माना जा रहा है कि जल्द ही पुरातत्व विभाग की टीम जायजा लेगी। इसके बाद गुफा की सच्चाई पता चल सकेगी। उधर, गुफा के फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन ने निगरानी शुरू करा दी है।

Recommended Video

UP के Chitrakoot में मिली रहस्यमयी Cave, देखकर हर कोई हैरान, लगी लोगों की भीड़ | वनइंडिया हिंदी
सड़क निर्माण के दौरान पत्थर हटाने पर मिली गुफा

सड़क निर्माण के दौरान पत्थर हटाने पर मिली गुफा

नगर पंचायत चित्रकूट क्षेत्र में गोदावरी के पास से थर पहाड़ गांव के लिए नया रास्ता बनाया जा रहा है। सड़क निर्माण कार्य के दौरान एक बड़ा पत्थर हटाया गया, जिसके बाद यह गुफा मिली है। लोगों ने गुफा के फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर किए। फोटोज वायरल होते ही प्रशासन सक्रिय हुआ। नायब तहसीलदार ऋषि नारायण सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जायजा लिया। इसके बाद गुफा का प्रवेश द्वार बंद कराकर जिला प्रशासन के साथ ही पुरातत्व विभाग को भी रिपोर्ट भेजी गई।

पर्यटन की नजर से महत्वपूर्ण हो सकती है गुफा

पर्यटन की नजर से महत्वपूर्ण हो सकती है गुफा

मौके पर पहुंचे लोगों ने बताया कि 20 फीट तक की गहराई तक गुफा दिखाई पड़ रही है। गुफा की चौड़ाई एक मीटर है। अंदर अंधेरे की वजह से विशेषज्ञों की पड़ताल में ही सच सामने आ सकेगा। लोगों का कहना है कि इस रहस्यमयी गुफा के बारे में पता लगाया जाना चाहिए। इस स्थान को पर्यटन क्षेत्र घोषित किया जाए। बता दें, पर्यटन के नजरिए से यह गुफा महत्वपूर्ण हो सकती है। तुलसी गुफा के महंत मोहित दास के मुताबिक, तपोस्थली पर्वतों के बीच बसी है। कई पौराणिक रहस्य इनके अंदर छिपे हैं। गुफा को लेकर मध्य प्रदेश के पुरातत्व विभाग को तुरंत इसका संज्ञान लेकर संरक्षण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह जिला प्रशासन को इससे संबंधित ज्ञापन जल्द ही सौंपेंगे।

गुप्त गोदावरी से एक किमी की दूरी है ये गुफा

गुप्त गोदावरी से एक किमी की दूरी है ये गुफा

बता दें, इस गुफा से महज एक किलोमीटर की दूरी पर श्रीराम वनवास काल का गुप्त गोदावरी पौराणिक स्थल है। माना जाता है यहीं माता गोदावरी गुप्त रूप से भगवान राम के दर्शन के लिए प्रकट हुई थीं। चित्रकूट के बाहरी इलाके में स्थित गुप्त गोदावरी के गुफा मंदिर में दो पर्वतीय गुफाएं हैं। इन गुफाओं में घुटने तक पानी रहता है। माना जाता है कि यह पानी भूमिगत गोदावरी नदी से जुड़ा है। माना जाता है कि भगवान राम और लक्ष्मण वनवास के दौरान कुछ समय के लिए यहां रुके थे। उस समय, भगवान राम से मिलने के लिए कई देवताओं सहित माता गोदावरी गुप्त रूप से इन गुफाओं में उनके दर्शन करने आई थीं।

लॉकडाउन में आठवीं के छात्र ने सीखा LED बल्ब बनाना, कंपनी शुरू कर चार लोगों को दिया रोजगारलॉकडाउन में आठवीं के छात्र ने सीखा LED बल्ब बनाना, कंपनी शुरू कर चार लोगों को दिया रोजगार

Comments
English summary
mysterious cave found near gupt godavari dham in chitrakoot
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X