विवाहिता को बंधक बनाकर एक महीने तक गैंगरेप, जान बचाकर भागी महिला ने सुनाई दास्तां
चित्रकूट। यूपी के चित्रकूट में विवाहिता का अपरहण कर एक महीने से गैंगरेप करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिला ने बताया कि उसने किसी तरह आरोपियों के चंगुल से भागकर जान बचाई। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस का कहना है मामले की जांच की जा रही है।
क्या है पूरा मामला
न्यूज18 की खबर के मुताबिक, मामला चित्रकूट में शहर कोतवाली थाना क्षेत्र का है। महिला ने बताया कि उसकी शादी 2011 मे बांदा जिले के एक युवक के साथ हुई थी। शादी के एक साल बाद महिला के पति के फुफेरे भाई पवन ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया। वह अश्लील मैसेज करता था। जब उसने इसकी शिकायत पति से की तो उसने पवन और उसके परिजनों को समझाने की कोशिश की, लेकिन पवन पति से झगड़ा करने लगा। महिला ने बताया कि परेशान होकर पति के साथ दिल्ली आ गई। पवन भी पीछे-पीछे दिल्ली पहुंच गया।

पति ने की पिटाई, बस स्टैंड पर छोड़ा
पवन फोन कर महिला को परेशान करने लगा। जब महिला के पति को यह बात पता चली तो उसने महिला की ही पिटाई कर दी और उसे बस स्टैंड के पास छोड़कर फरार हो गया। जख्मी हालत में महिला को राहगीरों ने अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से ठीक होने के बाद उसे नारी निकेतन भेज दिया गया। जानकारी मिलते ही परिजन दिल्ली पहुंचे और महिला को वापस चित्रकूट ले गए।
एक महीने तक की गई हैवानियत
आरोप है कि पवन भी चित्रकूट पहुंच गया और महिला से शादी का दबाव डालने लगा। जब महिला ने इनकार किया तो अपने साथियों के साथ उसे बेहोश कर अपहरण कर ले गया। जब वह होश में आई तो अपने आप को नग्न अवस्था में पाया। पवन ने लगभग एक महीने तक पीड़िता को बंधक बनाए रखा और अपने साथियों से साथ मिलकर गैंगरेप किया। पीड़िता का कहना है कि जब वह इसका विरोध करती तो पवन और उसके साथी आप्रकृतिक संबंध बनाते थे, जिससे उसकी हालत बिगड़ती गई।
आरोपियों के चंगुल से भागी महिला
महिला ने बताया कि 8 अक्टूबर को मौका पाकर वह आरोपियों के चुंगल से भाग गई। इसके बाद घर पहुंच कर आपबीती सुनाई। परिजन ने कर्वी कोतवाली में आरोपी पवन सहित आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। मामले में एसपी मनोज कुमार झा का कहना है कि मामले को गंभीरता को देखते हुए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications