Flood Situation In MP: चित्रकूट में मंदाकिनी नदी उफान पर, आरोग्य धाम का पुल डूबा, दुकानों में घुसा पानी
Chitrakoot News:
Chitrakoot News: चित्रकूट मंदाकिनी नदी का जल स्तर गुरुवार को बढ़ गया। रामघाट सहित अन्य घाटों की कई सीढ़ियां पानी में डूब गई हैं। पुलिस कर्मियों ने नदी का जल स्तर बढ़ने पर आसपास के दुकानदारों को अलर्ट कर दिया है। कई जगह रपटे के ऊपर पानी बहने से लोगों का आवागमन रोक दिया गया है। वहां पर पुलिसकर्मी लगा दिए गए हैं।
बुधवार की सुबह से ही मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश दोनों तरफ बारिश की शुरुआत हो गई थी। बारिश का दौर अभी भी चल रहा है। जिससे नदी नाले उफान पर आ गए। मंदाकिनी नदी का जलस्तर मध्य प्रदेश में होने वाली बारिश पर ज्यादा निर्भर करता है। क्योंकि इसका उद्गम स्थल अनसूया पहाड़ से है।

3 अगस्त को सुबह से ही नदी के जलस्तर बढ़ने की शुरुआत हो गई थी। लेकिन अचानक जलस्तर में तेजी आई और रामघाट में सभी सीढ़ियां डूब गई। कुछ घंटों में नदी का पानी दुकानों तक पहुंच गया। खतरे को देखते हुए दुकानदारों ने सामान समेटना शुरू किया। सुबह 10:00 बजे तक मंदाकिनी का पानी निर्मोही अखाड़ा तक पहुंच गया था।
इधर टेंपो स्टैंड से रामघाट की ओर जाने वाली गली में पानी भर गया है। वही मध्य प्रदेश एरिया में आरोग्यधाम को जाने वाले मार्ग में बने रपटे से ऊपर पानी बह रहा है।
यहां पर लोगों का आवागमन रोक दिया गया है। मध्य प्रदेश प्रशासन ने पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगा दी है। बताते हैं कि अगर मध्य प्रदेश क्षेत्र में बारिश नहीं थमा तो जलस्तर और भी बढ़ सकता है। इधर दोनों प्रदेशों के प्रशासनिक अधिकारी मौके पर डट गए हैं। रामघाट की तरफ लोगों का आवागमन रोक दिया गया है। गोताखोर के साथ ही नाविकों को अलर्ट करते हुए लगाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications