Chitrakoot Blast: चित्रकूट विस्फोट के लिए जांच कमेटी गठित, अखिलेश यादव ने की यह मांग
Chitrakoot News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में हुए बम हादसे के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने जांच कमेटी गठित कर माममे की छानबीन के निर्देश दिए हैं। कर्वी स्थित चित्रकूट इंटर कालेज के मैदान में बुधवार दोपहर करीब तीन बजे बुंदेलखंड गौरव महोत्सव में आतिशबाजी शो की तैयारी के दौरान बम के गोले में जबरदस्त विस्फोट हो गया। हादसे में चार किशोरों की दर्दनाक मौत हो गई थी।
सीएम योगी ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपए देने की घोषणा की है। इसके साथ ही एडीजी प्रयागराज की अध्यक्षता में कमेटी गठित कर जांच के आदेश दिए हैं। यूपी के पूर्व सीएम और सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने पोस्ट कर सरकार को नैतिक जिम्मेदारी लेने और मृतकों के परिजनों को एक-एक करोड़ का मुआवजा दिए जाने की मांग की है।

पुलिस ने आतिशबाजी की ठेका कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दो कर्मचारियों को हिरासत में लिया है। हादसे के चलते बुंदेलखंड गौरव महोत्सव के सभी कार्यक्रम निरस्त कर दिए गए हैं। डीआईजी अजय कुमार सिंह, जिलाधिकारी अभिषेक आनंद और पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक व डाग स्क्वाड टीम ने भी जांच की, डीएम ने बताया कि हादसे में चार लोगों की मौत हुई है। किसी की पहचान नहीं हो सकी है। विस्फोट के कारणों का पता लगाने के लिए तकनीकी टीम जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications