UP News: चचेरी बहन से था भाई का अफेयर, चाची ने कुल्हाड़ी से काट डाला शरीर का 'ये अंग'

UP chitrakoot News: सगी चचेरी बहन से एक युवक का 2 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मना करने के बाद भी वह नहीं माना तो उसकी चाची ने उसको कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला। आरोपी चाची को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Brother love affair with cousin in Chitrakoot, UP

UP: उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जनपद के एक गांव के रहने वाले युवक का अपनी सगी चचेरी बहन के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। कई बार मना करने के बाद भी जब युवक नहीं माना तो युवती की मां ने उसे कुल्हाड़ी से काट डाला।

कुल्हाड़ी से काटे जाने के कारण गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोपी चाची को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है। घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं।

जानकारी अनुसार चित्रकूट जनपद के मऊ थाना अंतर्गत एक गांव के रहने वाले 22 वर्षीय युवक की उसकी चचेरी बहन के साथ बीते दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती की मां अर्थात युवक की चाची द्वारा उसे कई बार समझाया गया है लेकिन वह नहीं माना।

बीते शुक्रवार को भी दोनों को साथ देखने के बाद उसकी चाची शिकायत लेकर उसके घर पहुंची इसी बीच रात में दोनों परिवार के लोगों के बीच मारपीट होने लगी। मारपीट होने के दौरान युवक की चाची ने कुल्हाड़ी उठाया और युवक के ऊपर ताबड़तोड़ प्रहार कर दिया। ताबड़तोड़ प्रहार से युवक के शरीर के कई अंग कट गए और चेहरे पर भी गहरे जख्म हो गए।

युवक लहूलुहान होकर धरती पर गिर गया इस दौरान उसके परिजन उसे उठाकर तत्काल मऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों द्वारा प्रयागराज मैं उपचार के लिए रेफर कर दिया गया।

परिजन से प्रयागराज लेकर जा रहे थे, इसी दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद मऊ थाना प्रभारी राजेश द्विवेदी पुलिस बल के साथ गांव में पहुंचकर हत्यारोपी चाची को गिरफ्तार कर लिया। महिला की निशानदेही पर पुलिस ने कुल्हाड़ी भी बरामद कर लिया।

मौत के बाद शनिवार को युवक का पोस्टमार्टम हुआ और सायं काल परिजन उसका शव लेकर गांव में पहुंचे। गांव में पुलिस की मौजूदगी में उसका अंतिम संस्कार कराया गया। वहीं घटनास्थल पर पहुंचकर शनिवार को सायं काल पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला ने भी निरीक्षण किया।

इस मामले में थानाध्यक्ष राजेश द्विवेदी द्वारा बताया गया कि हिरासत में ली गई महिला ने बताया कि उसके भतीजे का उसकी बेटी के साथ अवैध संबंध था। कई बार मना करने के बाद भी वह नहीं माना ऐसे में नाराज होकर महिला ने भतीजे को मार डाला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+