कौन हैं विवेक बंटी साहू जिन्हें बीजेपी ने दिया टिकट? कमलनाथ से हारने के बाद अब नकुलनाथ को देंगे टक्कर
Vivek Bunty Sahu: लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। मध्य प्रदेश की बची हुई सभी 5 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है।
बीजेपी ने मध्य प्रदेश की चर्चित सीट छिंदवाड़ा से विवेक बंटी साहू को अपना प्रत्याशी बनाया है। विवेक बंटी साहू यहां पूर्व सीएम के बेटे नुकलनाथ के खिलाफ ताल ठोकेंगे।

उनको विधानसभा चुनाव में भी भाजपा ने टिकट दिया था और कमलनाथ को उन्होंने कड़ी चुनौती भी दी थी। इस बार उनको लोकसभा चुनाव में नकुलनाथ के खिलाफ मौका दिया गया है।
भाजपा ने अपनी सूची में छिंदवाड़ा से विवेक कुमार 'बंटी साहू' को टिकट देकर नकुलनाथ की धड़कनें बढ़ा दी हैं। बंटी साहू लगातार पूर्व सीएम कमलनाथ को विधानसभा चुनाव में टक्कर देते आए हैं।
बंटी साहू ने विधानसभा चुनाव में प्रदेश कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष कमलनाथ को कड़ी टक्कर दी थी। कमलनाथ महज 34 हजार वोट से ही बंटी साहू से जीत पाए।
विधानसभा चुनाव 2023 में जब मतगणना शुरू हुई तो पहले राउंड से ही बंटी साहू कमलनाथ से आगे चल रहे थे। छिंदवाड़ा क्षेत्र में बंटी ने कमलनाथ से लगातार बढ़त बनाई लेकिन दोपहर तक जब मतगणना अंतिम दौर में पहुंचने लगी तो बंटी साहू धीरे-धीरे पीछे हो गए थे।












Click it and Unblock the Notifications