सलवार सूट पहनकर प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, दुपट्टा हटते ही खुला 'राज', फिर जो हुआ वो बेहद खौफनाक था
Chhindwara News: दुनिया की नजरों से बचकर अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए एक शख्स ने लड़की का भेष बना लिया। इसके लिए उसने सलवार-सूट (Salwar Suit) भी पहना। पूरा गेट अप तैयार कर लड़का अपनी प्रेमिका (girlfriend) से मिलने उसके घर पहुंच गया।
जब मिलकर निकला तो पाश कॉलोनी के लोगों ने पकड़ लिया। चेहरे से दुपट्टा हटते हुए सारा राज खुल गया। पकड़े जाने के बाद जमकर कुटाई हुई है। प्यार का सारा भूत कॉलोनी वालों ने उतार दिया है। मामला शनिवार की शाम को छिंदवाड़ा के सोनपुर मल्टी वार्ड नंबर 24 का है।

जानकारी मुताबिक शनिवार की शाम करीब 6:00 बजे एक लड़की संदिग्ध अवस्था में मुंह बांधकर एक घर से निकलते हुए दिखाई दी। उसकी चाल ढाल देखकर कॉलोनी की महिलाओं को शक हो गया। उन महिलाओं ने उसे पकड़ लिया और जब उसका दुपट्टा हटाया तो सभी लोग दंग रह गए। वह लड़की नहीं बल्की सलवार कुर्ता पहने हुए लड़का निकला।
महिलाओं ने हंगामा मचाना शुरू किया तो मोहल्ले वासी भी इकट्ठा हो गए। सभी ने मिलकर जमकर लड़के की कुटाई कर दी। कालोनी वासीयों ने जानकारी दी की वह स्कूटी से अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए सोनपुर मल्टी आया हुआ था। पकड़ा गया युवक सूट और सलवार पहनकर मुंह पर दुपट्टा बांधकर अपनी प्रेमिका के घर में घुसा था। वह प्रेमिका से मुलाकात करने के बाद जब बाहर आया तो उसकी हरकत लोगों को अटपटी सी लगी। लोगों ने उसे पकड़कर जब उसका दुपट्टा हटाया तो राज खुल गया।
प्रेमिका ने प्रेमी को बचाया
कॉलोनी वासी उसे चोर समझ रहे थे। बाद में उसने बताया कि वह अपनी प्रेमिका से मुलाकात करने आया था। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उसकी प्रेमिका को मौके पर बुलाया। उसकी प्रेमिका ने बताया कि वह मुझसे मिलने आया था, यह सुनते ही स्थानीय लोगों का गुस्सा शांत हुआ और युवक और उसकी प्रेमिका को समझाइश देने के बाद छोड़ दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications