सपा प्रमुख के सवाल पर कमलनाथ ने कहा- 'अरे भाई छोड़ो अखिलेश वखिलेश'
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले इंडिया गठबंधन को लेकर राजनीति का बाजार गर्म हो गया है। दरअसल, इस गठबंधन में दरार पैदा होने के बाद अब दिग्गज नेताओं के बयान सामने आने लगे है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के सवाल पर पूर्व सीएम कमलनाथ खिन्न हो गए। उन्होंने मीडिया से कहा कि अरे भाई छोड़ो अखिलेश वखिलेश।
छिंदवाड़ा में आगामी विधानसभा चुनाव पर मध्य प्रदेश के पूर्व CM और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि "माहौल बहुत अच्छा है। लोग हमें फोन कर रहे हैं और बता रहे हैं कि लोगों में उत्साह है। हम उम्मीद से भी बेहतर संख्या से जीतेंगे। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के कांग्रेस पर 'विश्वासघात' के आरोपों पर मध्य प्रदेश के पूर्व CM और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा, "अरे भाई छोड़ो अखिलेश वखिलेश"

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी और कांग्रेस से गठबंधन की खबरों बीच कांग्रेस ने एक तरफ उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया। इसे लेकर जब अखिलेश यादव से मीडिया ने चर्चा की तो उन्होंने दिग्विजय सिंह और कमलनाथ का नाम लेकर कहा कि उन्होंने बातचीत की थी। 6 सीटें देने की बात हुई थी, लेकिन अंत में एक भी सीट नहीं दी।
इसी जवाब को लेकर शुक्रवार को पत्रकारों ने जब कमलनाथ से सवाल किया तो उन्होंने इस सवाल पर चर्चा करने से इनकार करते हुए कहा कि अरे भाई छोड़ो अखिलेश अखिलेश। वहीं इस बीच सीएम शिवराज का बयान भी सामने आया है। शिवराज ने कहा कि घमंडिया गठबंधन की हालत - दिल्ली में दोस्ती और राज्यों में कुश्ती कर रहे है । ये घमंडिया गठबंधन है इनमें न लोगों के विचार एक हैं और न ही दिल एक है। केवल मोदी जी की लोकप्रियता से घबराकर ये बेमेल गठबंधन बना था जो बनने से पहले ही टूट रहा है। इस इंडी गठबंधन ने मध्यप्रदेश में रैली तय की थी उसे कमलनाथ ने कैन्सल करवा दी और घुसने से भी मना कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications