लोकसभा चुनाव की घोषणा होते ही छिंदवाड़ा में हो गया खेला, पोहा खाते रहे नकुलनाथ बीजेपी ने लगा दी बड़ी सेंध
Chhindwara Lok Sabha seat: लोकसभा चुनाव की तरीखों की घोषणा हो चुकी है। मध्यप्रदेश की 6 लोकसभा सीटो में पहले चरण का चुनाव 19 अप्रेल को होगा, छिंदवाडा सीट पर भी पहले चरण में 19 अप्रेल को मतदान होगा।
लोकसभा चुनाव की तारीख के ऐलान होते समय कांग्रेस के प्रत्याशी सांसद नकुलनाथ वोटरों से अपने पक्ष में वोट मांग रहे थे तो वही भाजपा जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने शनिवार को कांग्रेस में बड़ी सेंध लगा दी।

इधर नकुलनाथ भी मतदाताओं को साधने में लगे हुए हैं। वो लगातार अलग अलग ब्लाकों में हवाई दौरा कर रहे ओर भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोल रहे है। वही मतदाताओं को साथने के लिए अपने ओर कमलनथ द्वारा पूर्व में किये गए विकास कार्यो से अवगत करा रहे नकुलनाथ जनता के बीच पहुचकर कहते नजर आ रहे कि सरकार किसी की भी हो में वचन देता हूं कि आपके कार्य मे करता रहूंगा।
छिंदवाड़ा लोकसभा के सांसद एवं उम्मीदवर नकुलनाथ अपने व्यस्त्तम चुनावी प्रचार के बीच में फुर्सत के कुछ पल निकालकर शहर में पोहे का आनंद ले रहे हैं। शहर के मानसरोवर कॉम्प्लेक्स स्थित पोहे वाले के पास कुछ देर रूककर सांसद नकुलनाथ ने पोहे का स्वाद चखा। उनके साथ कांग्रेस के अन्य युवा नेता ओर मेयर विक्रम अहके भी मौजूद रहे।
मध्य प्रदेश की सियासत में छिंदवाड़ा सीट हॉट सीट बनी हुई है। प्रदेश में मिशन 29 लेकर चल रही केंद्र और राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस की झोली में पड़ी इस इकलौती सीट को छीनना चाहती है। यहां से कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व सीएम कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ सांसद हैं।
भारतीय जनता पार्टी ने नकुलनाथ के सामने इस बार विवेक बंटी साहू को उतारा है। बंटी साहू 2019 के विधानसभा उप चुनाव में पूर्व सीएम कमलनाथ से 25 हजार वोटों से पराजित हो चुके हैं। इसके बाद फिर 2023 के विधानसभा चुनाव में बंटी को कमलनाथ के सामने उतारा गया। लेकिन भाजपा उम्मीदवार को करीब 37 हजार वोटों से हार का सामना करना पड़ा था।












Click it and Unblock the Notifications