क्या बीजेपी में शामिल होंगे कमलनाथ के खास महापौर? छिंदवाड़ा में नकुलनाथ का प्रचार छोड़कर भोपाल पहुंचे
Chhindwara News: मध्य प्रदेश कांग्रेस के खेमे में भगदड़ की स्थिति है। कांग्रेस से नेता आए दिन भाजपा में शामिल हो रहे हैं। खासकर कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में लगातार कांग्रेस नेता पार्टी छोड़ रहे हैं। इसी कड़ी में छिंदवाड़ा नगर निगम महापौर विक्रम अहिके भी कमल खिलाने जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि महापौर विक्रम अहिके भोपाल पहुंच गए हैं। वे रविवार की शाम तक भाजपा का दामन थाम लेंगे।
कभी अपने गांव से पंच का चुनाव हार चुके छिंदवाड़ा नगर निगम के महापौर विक्रम अहिके को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने छिंदवाड़ा नगर निगम से महापौर के लिए मैदान में उतारा था। विक्रम अहिके कमलनाथ की उम्मीदों पर खरा भी उतरे थे, उन्होंने चुनाव भारी मतों से जीता।

जिसके बाद एक गरीब आदिवासी के बेटे को इस ओहदे तक पहुंचाने के मामले में देशभर की मीडिया ने विक्रम अहिके की तारीफ की थी। खुद राहुल गांधी ने भी सोशल मीडिया में फोटो शेयर करते हुए कांग्रेस को आदिवासी हितेषी पार्टी बताया था।
हाल ही में जिस दिन नकुलनाथ ने कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन दाखिल किया था। उस नामांकन रैली से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में महापौर विक्रम अहिके कांग्रेस के लिए वोट मांग रहे थे। वहीं रविवार को अचानक भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन करने के लिए विक्रम भोपाल पहुंच चुके हैं।
कुछ दिनों पहले जब पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और सांसद नकलनाथ के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने को लेकर चर्चाओं का दौर गर्म था। उस दौरान महापौर विक्रम अहिके ने मीडिया से कहा था कि 'छिंदवाड़ा के विकास के लिए अगर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और सांसद नकुलनाथ भाजपा का दामन थामते हैं, तो वो भी कमलनाथ के साथ रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications