Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'छिंदवाड़ा के नेताओं को डराया धमकाया जा रहा है', कांग्रेस में तोड़फोड़ पर BJP पर भड़के पूर्व CM कमलनाथ

MP Politics: मध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और बीजेपी एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं। इसी बीच कमलनाथ ने फिर एक बार भाजपा पर पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। कमलनाथ ने कहा है कि छिंदवाड़ा के नेताओं को डराया धमकाया जा रहा है।

कांग्रेस नेताओं के भाजपा में शामिल होने पर पूर्व सीएम कमलनाथ भड़क उठे हैं। उन्होंने सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी पर कांग्रेस नेताओं को धनबल और सत्ताबल से डराने के आरोप लगाए हैं। कहा है कि भाजपा इस पवित्र भूमि को रणभूमि बनाना चाहती है।

Kamalnath attack on BJP

कमलनाथ ने एक बयान जारी कर कहा, ''मैं 45 साल से छिंदवाड़ा को भारत का सबसे विकसित क्षेत्र बनाने की तपस्या कर रहा हूं, छिंदवाड़ा मेरे लिए कर्मभूमि और तपोभूमि है। भाजपा वाले इस पवित्र भूमि को रणभूमि बनाना चाहते हैं। इस चुनाव में भाजपा धनबल, बाहुबल और सत्ता बल का दुरुपयोग करने में लगी है। नेताओं को डराया धमकाया जा रहा है।

छिंदवाड़ा की जनता भारतीय जनता पार्टी की इस कारस्तानी को बड़े गौर से देख रही है और उसने ठान लिया है कि जो लोग छिंदवाड़ा के ऊपर आक्रमण कर रहे हैं, उनको करारा जवाब देगी। हर चुनाव के पहले भाजपा झूठ, फरेब और सौदेबाजी का खेल खेलती है लेकिन जब चुनाव रिजल्ट आता है तो पता चलता है कि छिंदवाड़ा की जनता ने बीजेपी को उसके अपराध का उचित दंड दिया है. छिंदवाड़ा अपने सम्मान से कोई गुस्ताखी बर्दाश्त नहीं करेगा और अपनी विकास यात्रा पर अविरल आगे बढ़ता रहेगा।

आज छिंदवाड़ा का नौजवान छाती ठोक कर कह सकता है कि वह छिंदवाड़ा का रहने वाला है। आज सौसर विधानसभा के ग्राम तुर्कीखापा में जनसभा में नौजवानों को याद दिलाया कि पिछले 45 वर्षों में छिंदवाड़ा के विकास की कहानी कैसे लिखी गई और उसके लिए कितना संघर्ष और समर्पण किया गया है।हमें लंबा रास्ता तय करना है और आज की पीढ़ी का भविष्य सुरक्षित करना है। मैं अपनी आख़िरी सांस तक अपना जीवन छिंदवाड़ा को समर्पित करता हूं।

दरअसल, मध्य प्रदेश में सभी 29 लोकसभा सीट जीतने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने भी इस बार छिंदवाड़ा को लेकर खास रणनीति बनाई है। लोकसभा चुनाव में मध्य प्रदेश की सभी 29 सीटों पर क्लीन स्वीप करने में छिंदवाड़ा सबसे बड़ा रोड़ा है इसलिए कमलनाथ के गढ़ को लेकर भाजपा ने खास रणनीति बनाई है। रणनीति के तहत छिंदवाड़ा के असंतुष्ट और प्रभावशाली नेताओं सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को जनता पार्टी में जोड़ा जा रहा है। जिससे कांग्रेस छिंदवाड़ा की ज़मीन पर कमजोर पड़े।

बता दें कि कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ दूसरी बार छिंदवाड़ा संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर चुनावी चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा ने नकुलनाथ के खिलाफ विवेक बंटी साहू को उम्मीदवार बनाया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+