Chhindwara News: 'जीत के स्वाद में प्यार का तड़का' छिंदवाड़ा आदिवासी के घर CM शिवराज का लंच, खाने मिले ये Item
Chhindwara News: मध्य प्रदेश में बीजेपी की प्रचंड जीत की कहानी के अहम् किरदार साबित हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान छिंदवाड़ा पहुंचे। कमलनाथ के उस अभेद किले वाले जिले, जहां इस बार भी बीजेपी को एक भी सीट पर जीत नसीब नहीं हुई।
लेकिन यहाँ हार के बाद भी शिवराज को जितना समर्थन मिला, वह उसके मुरीद हैं। अब उनका अगला लक्ष्य लोकसभा चुनाव है। जनता का आभार जताने पहुंचे, शिवराज सिंह ने छिंदवाड़ा में एक आदिवासी के घर लंच किया।

Recommended Video
मोहन मर्सकोले बीजेपी बूथ के अध्यक्ष है। उन्होंने अपनी पार्टी प्रत्याशी बंटी साहू के समर्थन में चुनाव में खूब मेहनत की और वोट भी दिलाए। मर्सकोले के घर सीएम शिवराज के लंच के लिए ख़ास तैयारियां की गई थी। सादा-सात्विक भोजन लेकिन उसमें प्यार का तड़का लगा हुआ था। व्यंजनों से सजी थाली फिर मर्सकोले परिवार की आत्मीयता देख ही शिवराज का दिल भर गया।
लजीज व्यंजनों से सजी थाली
सीएम के तौर बेहद ख़ास नहीं, बल्कि आम कार्यकर्ता के रूप में शिवराज सिंह चौहान जमीन पर आसनी पर बैठे। पारिवारिक वातावरण में बातचीत करते उनके सामने भोजन की सजी थाली आ गई। जिसमें लजीज भिन्डी की सब्जी, मक्के की रोटी, बाजरे की रोटी, ज्वार की रोटी, टमाटर की चटनी और स्वादिष्ट मीठा भी था।
अपने हाथ से खिलाया पहला निवाला
शिवराज सिंह को बड़े लाड़ से भोजन का पहला निवाला मर्सकोले परिवार की महिला ने अपने हाथ से खिलाया। यह दृश्य अलग ही था। शिवराज ने प्रेम-पूर्वक मर्सकोले परिवार द्वारा कराए गए भोजन के लिए आभार जताया। इसके साथ ही उन्होंने मोहन से इसी तरह पार्टी में सक्रिय रहने की अपील की। शिवराज ने भरोसा दिया कि बीजेपी सरकार द्वारा जनता से किए गए हर वादे पूरे होंगे। पूर्ण बहुमत के साथ मिली बड़ी जीत में मोहन जैसे कार्यकर्ताओं की अहम् भूमिका रही हैं। मजबूत संगठन इस प्रदेश की उम्मीदों पर खरा उतरेगा और विकास के नए सौपान भी तय करेगा।












Click it and Unblock the Notifications