कोरोना पॉजिटिव लड़कियों के साथ चल रहा था सेक्स रैकेट, 8 लड़कियां पकड़ी गईं
महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पुलिस ने सोमवार को सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। इस दौरान पुलिस ने 8 लड़कियों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि पकड़ी गई लड़कियों में टेस्ट के दौरान दो कोरोना पॉजिटिव निकली हैं, जिसके बाद उनको कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराया गया। जबकि बाकी 6 लड़कियों को क्वारंटाइन सेंटर भेज दिया गया है।
सूचना मिलने पर पुलिस ने की कार्रवाई
यह पूरा मामला तुमगांव थाना क्षेत्र का है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली की एनएच 53 से लगे मालीडीह गांव में सेक्स रैकेट का संचालन किया जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने छापेमारी की कार्रवाई की। पुलिस को देखते ही वहां भगदड़ मच गई। इस दौरान पुलिस ने लड़कियों समेत एक दलाल को भी पकड़ लिया। लड़कियों को अलग-अलग जगहों से ऑर्डर करके बुलाया गया था।
पकड़ी गई लड़कियों में से दो कोरोना पॉजिटिव
पकड़ी गई लड़कियों में रायपुर, भाटापारा,तुमगांव और कोलकाता की रहने वाली है। 6 लड़कियों को तुमगांव में ही क्वारंटाइन किया गया है। दो पॉजिटिव लड़कियों को महासमुंद के कोविड केयर सेंटर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। पुलिस इन लड़कियों के संपर्क में आए अन्य लोगों के बारे में पता कर रही है।
लड़कों ने युवक के साथ की थी मारपीट
वहीं रायपुर शहर में एक युवक की हत्या कर दी गई। बीती रात शक्ति नगर इलाके में कुछ लड़कों ने युवक के साथ मारपीट की थी। मोहल्ले के लोगों ने घायल अवस्था में युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया। सोमवार को इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। शाम को मोहल्ले के लोगों के साथ मृत युवक के घर वालों ने खम्हारडीह थाने का घेराव कर दिया।
पुलिस ने आरोपितों को किया गिरफ्तार
लोग आरोपी युवकों को कड़ी कार्रवाई करने की मांग के साथ हंगामा कर रहे थे। कुछ देर बाद पुलिस ने लोगों को शांत करवाया। अब शंकर नगर इलाके से लगे इस मोहल्ले में पुलिस भी निगरानी रख रही है ताकि हालात ना बिगड़े।
लखीमपुर खीरी: फॉर्म भरने निकली इंटर की छात्रा की मिली लाश, रेप के बाद हत्या का आरोप