छत्तीसगढ़ न्यूज़ के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
Oneindia App Download

कोरबाः कोरोना संदिग्ध महिला को वार्ड ब्वॉय ने बच्चों को जल्दी सुलाने को कहा फिर इंजेक्शन लगाकर करने लगा गंदी हरकत

Google Oneindia News

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां क्वारंटाइन सेंटर में इलाज के लिए आई कोरोना संदिग्ध महिला से रेप की कोशिश की गई। यह मामला जिला अस्पताल का है। पीड़िता ने शिकायत में बताया कि आरोपित उसे इंजेक्शन देने के बाद उससे रेप की कोशिश करने लगा। इसी दौरान महिला होश में आ गई और उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर मचाने पर आरोपित फरार हो गया। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपित वार्ड ब्वॉय को गिरफ्तार कर लिया है।

क्वारंटाइन सेंटर में भर्ती थी महिला

क्वारंटाइन सेंटर में भर्ती थी महिला

पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपित वार्ड ब्वॉय को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित महिला अपने दो बच्चों के साथ ओडिशा से कोरबा लौटी थी। इस दौरान उसे क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया था। महिला को क्वारंटाइन सेंटर में रहते हुए करीब 11 दिन हो चुके थे। बीते 26 जून की रात को महिला की तबीयत अचानक खराब हो गई। इसके बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया।

वार्ड में घुसकर की रेप की कोशिश

वार्ड में घुसकर की रेप की कोशिश

पीड़िता का आरोप है कि इलाज के दौरान अस्पताल के वार्ड ब्वॉय शुभम गिरी गोस्वामी ने उससे रेप करने की कोशिश की। महिला ने आवाज लगाकर किसी तरह खुद को बचाया। अस्पताल में शोर होते ही आरोपित शुभम फरार हो गया। पीड़िता द्वारा की गई शिकायत के मुताबिक वह बच्चों के साथ ही जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हुई थी। महिला ने वार्ड बॉय से गर्म पानी मांगा तब, वह महिला को रूम में आने की बात कहने लगा।

पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस ने किया गिरफ्तार

इसके बाद आरोपी ने महिला से बच्चों को जल्दी सुला देने को कहा। फिर रात करीब 11 बजे वार्ड बॉय शुभम गोस्वामी इंजेक्शन लेकर महिला के वार्ड में पंहुचा। महिला को इंजेक्शन लगाने के बाद उससे छेड़छाड़ करने लगा और दुष्कर्म करने का प्रयास किया। रामपुर पुलिस चौकी प्रभारी राजेश जांगड़े ने बताया कि पीड़ित महिला की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

कर्नाटक हाईकोर्ट ने बलात्कार के आरोपी को दी जमानत, कहा- रेप के बाद सो जाना भारतीय नारी को शोभा नहीं देता

Comments
English summary
korba ward boy did misbehaved with corona suspicious woman patient
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X