'तांत्रिक के कहने पर एक ही नंबर की गाड़ियां खरीदते हैं मुख्यमंत्री जी'

नई दिल्लीः छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह अपनी कारों के नंबरों की वजह से चर्चाओं में। हाल ही में मुख्यमंत्री ने अपने काफिले में से सभी पुरानी सफारी गाड़ियों को हटा दिया था, इस पर कांग्रेस नेता रमेश वर्ल्यानीने कहा है कि रमन सिंह ऐसा तांत्रिक के कहने पर कर रहे हैं। लगातार चौथी बार सरकार बनाने के लिए वो ऐसा कर रहे हैं। बता दें, सीएम रमन सिंह की सभी कारों का नंबर 0004 है।

रमन सिंह ने कहा-आरटीओ तय करता मेरी गाड़ी का नंबर

रमन सिंह ने कहा-आरटीओ तय करता मेरी गाड़ी का नंबर

वहीं गाड़ियों ने नंबरों पर रमन सिंह का कहना है कि मैं तांत्रिक या ज्योतिषियों पर विश्वास नहीं करता। मेरी गाड़ियों का नंबर आरटीओ तय करता है मैं नहीं। आरटीओ जो भी नंबर जारी करता है वही मेरे लिए लकी हो जाता है।

रमन सिंह ने दिया कांंग्रेस को जवाब

रमन सिंह ने दिया कांंग्रेस को जवाब

कांग्रेस पर पलटवार करते हुए रमन सिंह ने कहा कि वो अगली बार कोई भी गाड़ी खरीदूंगा तो कांग्रेस से पूछ कर ही गाड़ियों का नंबर तय कर लूंगा। हाल ही में मुख्यमंत्री रमन सिंह अपने काफिले में जापान की मित्सुबिशी कंपनी की 19 पजेरो कारों को शामिल किया। इसमें हैरान करने वाली बात ये है कि सभी कारों का नंबर 0004 है।

16 आलीशान पजेरो गाड़ियों को किया गया है शामिल

16 आलीशान पजेरो गाड़ियों को किया गया है शामिल

कुछ जानकार लोगों का कहना है कि मुख्यमंत्री रमन सिंह की तुला राशि में राहू की महादशा चल रही है, जिसे शांत करने के लिए उन्होंने अपनी सभी गाड़ियों के नंबर को बदलकर 0004 नंबर किया है। उनके काफिले में फिलहाल 16 आलीशान पजेरो गाड़ियों को शामिल किया जाता है। इसी काफिले के साथ सीएम पहली बार सोमवार को एयरपोर्ट पहुंचे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+