'इसे हल्के में नहीं लेना...मस्जिद में बम रखा है, छतरपुर में मिले धमकी वाले पत्र के बाद सुरक्षा बढ़ाई गई

Chhatarpur News: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के एक मस्जिद में धमकी भरा पत्र मिलने से हड़कंप मच गया है। जिसमें लिखा था कि मस्जिद के अंदर बम रखा है। इस बात को कोई हल्के में ना ले। पत्र में कई अन्य मस्जिदों में भी बम रखने की बात लिखी थी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने छानबीन की है।

जिले के राजनगर बायपास रोड स्थित कब्रिस्तान के पास सुलतानुल हिंद मस्जिद में पत्र मिला है। इसे किसने और कब रखा पुलिस इसकी छानबीन कर रही है। सूचना मिलने पर भारी पुलिस बल के अलावा पुलिस के कई अधिकारी डॉग स्कॉट और बम निरोधक दस्ते के साथ पहुंचे।

Letter placed on mosque bomb Chhatarpur

काफी समय तक मस्जिद की छानबीन के बाद किसी भी तरह का कोई बम नहीं मिला। पुलिस का कहना है कि फिलहाल वहां पर कांस्टेबल तैनात कर दिए गए हैं। छानबीन की जा रही है। जल्द हम आरोपी को गिरफ्तार कर लेंगे।

मस्जिद के इमाम ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार की दोपहर में जब नमाज के लिए मस्जिद के अंदर गए तो मुख्य जगह पर यह पर्चा रखा हुआ था। इसे पढ़ने के बाद मैंने अपने समाज के अन्य लोगों को जानकारी दीथी। इसके बाद सभी लोग मिलकर सिविल लाइन थाने पहुंचे और मामले की शिकायत की है। हम लोग दहशत में हैं। मस्जिद में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को मना कर दिया गया है।

फिलहाल मस्जिद बंद है। पुलिस ने कुछ समय तक मस्जिद के अंदर किसी के आने-जाने की मनाही कर रखी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हमें उम्मीद है कि जल्द पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी। यह घटना निंदनीय है। इससे शहर का माहौल खराब हो रहा है। हम निवेदन करते हैं कि मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+