Chhatarpur: शौचालय के निर्माणाधीन टैंक में बन गई मासूम भाई-बहन की समाधि
छतरपुर जिले के रामनगर गांव में सगे दो बच्चे जिनमें सगे भाई-बहन की पानी के टैंक में डूबने से मृत्यु हो गई। बच्चे घर के अंदर बंद रहे शौचालय के निर्माणाधीन टैंक के पानी में नहाते रहते थे, अठखेलियां करते थे। परिजन की अनदेखी परिवार की खुशियों पर भारी पड़ गई और घर के दोनों चिराग टैंक के पानी में बुझ गए।

जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया
पुलिस के अनुसार दोनों बच्चों को पानी से निकालकर परिजन भागे-भागे अस्पताल लेकर पहुंचे थे, लेकिन यहां इमरजेंसी यूनिट में ड्यूटी डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पूरे रामनगर में दुख छाया है। एक साथ दोनों बच्चों की अंत्येष्ठी देखकर पूरा इलाका शोक में डूब गया।












Click it and Unblock the Notifications