Panna: भाजपा कार्यकर्ता ने मंत्री से की रड़ुआ पेंशन की मांग, क्षेत्र में 20 हजार से अधिक युवा हैं अविवाहित
पन्ना मे खनिज मंत्री ब्रजेंद्र अपने कार्यकर्ताओं कि बीच थे और सभी कि समस्या सुन रहे थे। उसी बीच बीरा निवासी कार्यकर्ता ने ऐसी माँग रखी कि सभी हंसने लगे मंत्री जी ने भी उनकी माँग का ज्ञापन तो लिया पर हंसते हंसते निकल गये।

Panna News: मध्य्प्रदेश के पन्ना जिले में बीजेपी कार्यकर्ता ने अनोखी मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा है। कार्यकर्ता की इस अजब गजब मांग को सुनकार बीजेपी कार्यकर्ता हंस-हंसकर लोट-पोट हो गया। बीजेपी कार्यकर्ता राजेश पांडेय की मांग क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। उसने महिलाओं को मिलने वाली पेंशन की तरह ही युवाओं के लिए भी पेंशन की मांग की है। [वीडियो नीचे]
Recommended Video
शिवराज सरकार के खनिज मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह पन्ना के दौरे पर आए हुए थे। वे बीजेपी कार्यकर्ताओं से बातचीत कर रहे थे। इसी बीच एक बीजेपी कार्यकर्ता ने अनोखी मांग कर दी। बीजेपी कार्यकर्ता ने पुरुषों के लिए रडुआ योजना की मांग करते हुए ज्ञापन सौंप दिया। जिसे सुनकर मंत्री भी हंसने लगे। पन्ना जिले के बीजेपी कार्यकर्ता राजा पांडेय ने मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह से महिलाओं की विधवा पेंशन की तरह पुरुषों के लिए रड़ुआ पेंशन की मांग की है।
राजा पांडे ने जानकारी दी कि जब शिवराज सरकार विधवा को पेंशन देती है तो रड़ुआ को भी पेंशन मिलना चाहिए। इतना ही नहीं पांडेय ने मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह को पूरा डिटेल भी दिया। राजा पांडेय ने बताया कि 600 से 700 रड़ुआ हमारे गांव में हैं। जबकि पूरे इलाके में 20 हजार से अधिक रड़ुआ है। जिनको पेंशन लाभ मिलना चाहिए।
दरअसल मध्य प्रदेश के खनिज मंत्री ब्रजेंद्र प्रताप सिंह पन्ना के बीरा में अपने भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच मौजूद थे। कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुन रहे थे। उसी बीच बीरा निवासी बीजेपी कार्यकर्ता राजा ने रड़ुआ पेंशन की मांग कर दी। इस कार्यकर्ता की मांग को सुनकर सभी हंसने लगे। मंत्री जी ने भी उनकी मांग का ज्ञापन तो ले लिया। लेकिन मुस्कुराते हुए निकल गए।












Click it and Unblock the Notifications