Panna Tiger Reserve के बफर जोन के जंगलों में फिर लगी आग, सुलग रहे पहाड़ी के पेड़

पन्नाः टाइगर रिजर्व के बफर जोन के जंगल फिर सुलगने लगे, अजयपाल के बाद महल क्षेत्र और बाराजन माता मंदिर इलाक के जंगलों में आग लग गई

पन्ना टाइगर रिजर्व के बफर जोन के जंगलों में फिर लगी आग

गर्मी का मौसम आते ही जंगलों में आग लगने की घटनाएं आम हो जाती है। लेकिन जब यह आग किसी टाइगर रिजर्व के बफर जोन में लगे तो मामला गंभीर हो जाता है। बीते एक हफ्ते में पन्ना टाइगर रिजर्व के बफर जोन के जंगल और पहाड़ी इलाके में दो दफा आग लग चुकी है। वन विभाग की टीम और फाॅयर लारियों से बमुश्किल आग बुझाई जा सकी है।

जानकारी अनुसार पन्ना के नए महल क्षेत्र के पास पहाड़ी जंगली इलाके में आग लग गई। सुलगती आग और उठती लपटे व धुंए का गुबार कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहा था। बता दें कि महल क्षेत्र के दूसरी तरफ बागराजन देवी मंदिर के पास भी पहाड़ पर देर शाम आग भड़क गई। अस आग से छोटे-छोटे पौधे, झाड़ियां, पशु-पक्षियों के घरोंदे सहित काफी वन्य संपदा को नुकसान हुआ है।

दिनभर सुलगती आग आगे बढ़ती रही, अमला नहीं पहुंचा
वन विभाग का बफर जोन होने के बावजूद भी अमला आग बुझाने के लिए मौके पर नहीं पहुंचा था। खतरा इस बात का है कि यह जंगल रिहायशी इलाके से लगा हुआ है। हवा के विपरीत दिशा में चलती रही, इस कारण रिहायशी इलाके में भी आग भड़के की आशंका बनी हुई है।

Recommended Video

      Tamilnadu के Kodaikanal Forest में भीषण Fire, Social Media पर Video Viral | वनइंडिया हिंदी #shorts

      बीते 17 अप्रैल को भी बफरजोन में आग लगी थी
      बता दें कि पन्ना टाइगर रिजर्व के अजयगढ़ क्षेत्र में अजयपाल किले के आसपास के जंगलों को आग ने अपनी चपेट में ले लिया था। बमुश्किल पीटीआर की टीम ने 24 घंटे मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया था। पीटीआर इलाके में वर्तमान में 80 से अधिक टाइगर, लेपर्ड से लेकर तमाम वन्य जीव मौजूद हैं, जाहिर है जंगल में जब आग लगती है तो इनकी जान पर भी बन आती है। यहां उत्तर वन मंडल और दक्षिण वन मंडल इलाकों में हर साल गर्मी में आग लगने की घटनाएं सामने आती रहती हैं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+