Panna News: पन्ना टाइगर रिजर्व में कोहरे के बीच अनोखा नजारा, एक साथ पांच बाघ देख रोमांचित हुए पर्यटक, VIDEO
Panna Tiger Reserve: मध्य प्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व में कोहरे के बीच सुबह-सुबह जंगल सफारी के दौरान कुछ पर्यटकों के सामने बाघ का पूरा परिवार आ गया। सुबह-सुबह एक साथ पांच बाघों के दीदार करके पर्यटक रोमांचित हो उठे। उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। पर्यटकों ने ठंड में टाइगर रिजर्व का पूरा आनंद लिया।
जानकारी अनुसार मंगलवार की सुबह सफारी करने गए पर्यटकों को P151 सहित उसके 4 शावक यानी कुल पांच बाघ एक साथ नर आए। एक साथ पांच बाघों को देखकर पर्यटक रोमांचित हो उठे। रोमांचित नजारे को किसी पर्यटक ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे है।

बता दें कि घने कोहरे और ठंड के बीच पन्ना टाइगर रिजर्व में पर्यटकों का आना बना हुआ है।और बाघों का दीदार कर रोमांचित हो रहे हैं। लेकिन वहीं दूसरी तरफ टाइगर रिजर्व के आसपास रहने वाले गावों में भी डर का माहौल है।
उनका कहना है कि कहीं पर भी बाउंड्री नहीं बनाई गई है और न ही तार से फेंसिंग ही की गई है। उनका कहना है हमारी जान खतरे में है कई बार आवेदन देने के बाद भी बात को अनसुना किया जा रहा है।
बताते चलें कि वर्ष 2008 में पन्ना टाइगर रिजर्व बाघ विहीन हो गया था। जिसके बाद यहां पर बाघ पुनर्स्थापना योजना शुरू की गई और तत्कालीन फील्ड डायरेक्टर आर श्रीनिवास मूर्ति के अथक प्रयासों से पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या बढ़ने लगी। मौजूदा समय में 80 से अधिक बाघ पन्ना टाइगर रिजर्व में खुले में घूम रहे हैं।
यही कारण है कि यहां बाघों का दीदार करने के लिए पन्ना ही नहीं बल्कि दुनिया के कोने-कोने से पर्यटक पन्ना टाइगर रिजर्व आते हैं और बाघों की अटखेलियां देखकर रोमांचित हो उठते हैं।












Click it and Unblock the Notifications