पन्ना में भाजपा की स्थिति तगड़ी, कांग्रेस भी लगा रही पूरा जोर, सपा-बसपा बिगाड़ सकती हैं खेल

MP Assembly Election 2023: पन्ना विधानसभा वर्तमान में बुंदेलखंड इलाके व सागर संभागी एक महत्वपूर्ण सीट है। यहां कभी भाजपा तो कभी कांग्रेस आती रही है। 1957 में यहां से जनता ने निर्दलीय को भी विधानसभा भेजा था। बीते 10 साल से यहां भाजपा का कब्जा है और पन्ना में 10 साल से लगातार मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व मिल रहा है। खनिज मंत्री ब्रिजेंद्र प्रताप सिंह 2018 में भाजपा के टिकट पर जीतकर विधानसभा पहुंचे थे।

Panna

पन्ना विधानसभा सामान्य सीट है। यहां से पहले पूर्व मंत्री कुसुम मेहदेले और अब ब्रिजेंद्र प्रताप सिंह भाजपा से जीतकर शिवराज मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। चूंकी यह इलाका हीरों की खदानों के लिए पहचाना जाता है, इस कारण इस सीट पर पूरे प्रदेश की नजर होती है। आगामी विधानसभा चुनाव 2023 में यह सीट भाजपा और कांग्रेस के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बनी हैं। चूंकी पहली विधानसभा से लेकर 2018 तक जनता 15 चुनाव में मतदान कर चुकी है और 8 दफा यहां से कांग्रेस, एक दफा निर्दलीय, 5 बार भाजपा तो एक बार जनता पार्टी के विधायक यहां से जीत चुके हैं।

पन्ना जिले में पन्ना जिला मुख्यालय एक विधानसभा सीट भी है। यहां 2 लाख 15 हजार 278 मतदाता पिछले विधानसभा चुनाव में मौजूद थे। पिछले 2018 के चुनाव में कुल 40 प्रतिशत वोट पड़े। जिसमें भारतीय जनता पार्टी से ब्रिजेंद्र प्रताप सिंह ने जीत दर्ज कराते हुए कांग्रेस के शिवजीत सिंह को 21 वोटों के अंतर से हराया था।

पन्ना विधानसभा सीट में वोटरों की कुल संख्या 215278 है
ब्रिजेंद्र प्रताप सिंह, भाजपा, जीते - 68359 वोट मिले
शिवजीत सिंह, कांग्रेस, हारे, - 68338 वोट मिले
भाजपा की जीत का अंतर - 21 वोट

पन्ना विधानसभा से अभी तक जीते विधायक
1951: सरयू प्रसाद चनपुरिया, कांग्रेस
1957: देवेंद्र विजय सिंह, स्वतंत्र
1962: नरेंद्र सिंह, कांग्रेस
1967: हेतराम दुबे, कांग्रेस
1972: हेतराम दुबे, कांग्रेस
1977: लोकेंद्र सिंह, जनता पार्टी
1980: हेतराम दुबे, कांग्रेस
1985: जय प्रकाश पटेल, कांग्रेस
1990: कुसुम मेहदेले, भाजपा
1993: लोकेंद्र सिंह, कांग्रेस
1998: कुसुम मेहदेले, भाजपा
2003: कुसुम मेहदेले, भाजपा
2008: श्रीकांत दुबे कांग्रेस
2013: कुसुम मेहदेले, भाजपा
2018 ब्रिजेंद्र प्रताप सिंह, भाजपा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+