''हो सकता है बड़ा नुकसान', बागेश्वर के पंडित को संत ने दी सलाह, धीरेंद्र शास्त्री ने अब तक क्यों नहीं की शादी?

dhirendra krishna shastri bageshwar marriage

Bageshwar Baba News: बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अक्सर अपनी शादी की वजह से चर्चाओं में बने ही रहते हैं। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के माता-पिता के गुरु और दंडी आश्रम के पंडित गोविंद स्वामी जी महाराज ने उन्हें शादी ना करने की सलाह दी है। स्वामी जी महाराज ने धीरेंद्र शास्त्री के माता-पिता से कहा है कि उनकी शादी के चक्कर में मत पड़ो।

दरअसल, बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। कभी कथावाचक और मोटिवेशनल स्पीकर जया किशोरी के साथ शादी होने की चर्चा चलती है, तो कभी किसी एमबीबीएस की छात्रा के साथ शादी होने की बात कही जाती है।

Pandit Dhirendra Krishna Shastri

ऐसे कई नाम हैं जिनके साथ धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का नाम जुड़ चुका है। उनके भक्त भी उनकी शादी के इंतजार में हैं। हालांकि धीरेंद्र शास्त्री कह चुके हैं कि वह अपने माता-पिता की पसंद से ही शादी करेंगे।

शादी की इन चर्चाओं के बीच उनके माता-पिता के गुरु और दंडी आश्रम के पंडित गोविंद स्वामी जी महाराज का बयान सुर्खियों में है। स्वामी जी महाराज ने धीरेंद्र शास्त्री के माता-पिता से कहा है कि उनकी शादी ना करें।

दरअसल, बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के माता पिता के गुरु और दंडी आश्रम के गोविंद स्वामी जी महाराज ने एक बयान में कहा है कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को शादी नही करनी चाहिए। अगर वह शादी करते हैं तो वह जिस तरह का सेवा भाव लोगों के प्रति रखते हैं। आगे नहीं रख पाएंगे और उनकी शक्तियां कम हो जाएंगी।

इसलिए मैं चाहता हूं की उनकी शादी ना हो। उन्होंने कहा है कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की मां को धीरेंद्र की शादी के लिए मना कर दिया था। बल्कि मैंने यह कहा था कि अगर शादी करानी ही है तो अपने छोटे बेटे की करा दें और धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को इसी तरह काम करने दें। गुरु गोविंद ने कहा कि धीरेंद्र आज भी बहुत मानते हैं। मेरे पैर धोकर पीते हैं। भगवान ने अगर उन्हें किसी अच्छे कार्य के लिए प्रेरित किया है तो उन्हें अभी उसी काम में लगे रहना चाहिए।

बता दें कि धीरेंद्र शास्त्री की शादी को लेकर अफवाह एमबीबीएस की छात्रा शिवरंजनी के साथ भी उड़ी थी। शिवरंजनी तिवारी ने धीरेंद्र शास्त्री से मुलाकात के लिए गंगोत्री से बागेश्वर धाम तक पदयात्रा तक की थी। हालांकि शिवरंजनी के धाम पहुंचने के बाद भी उनकी धीरेंद्र शास्त्री से मुलाकात नहीं हो सकती थी, लेकिन बाद में धीरेंद्र शास्त्री शिवरंजनी से मिले थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+