MP का पहला डायमंड बिजनेस पार्क पन्ना में खुलेगा, हीरा कार्यालय भी नए भवन में शिफ्ट होगा
मध्य प्रदेश सरकार बुंदेलखंड में हीरों की धरती के नाम से मशहूर पन्ना जिला मुख्यालय पर डायमंड बिजनेस पार्क बनाने जा रही है। इसके लिए सरकार ने करीब 4 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत भी कर दी है। इसी प्रकार हीरा कार्यालय के लिए नया भवन तैयार किया जाएगा।

पन्ना के विधायक व खनिज और श्रम मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह के प्रयासों के बाद बीते दिनों कैबिनेट बैठक में पन्ना के लिए बड़ी सौगात दी है। पहला हीरों के लिए मशहूर पन्ना में डायमंड पार्क की स्थापना के लिए 4 करोड़ की राशि स्वीकृत कर दी गई है। कलेक्टर के अधीन हीरा कार्यालय के नए भवन निर्माण के लिए भी राशि दी गई हें इसी प्रकार पन्ना की खोरा पंचायत में शासकीय कॉलेज को भी हरीझंडी दे दी गई है। पन्ना के किए अन्य सौगातों भी दी गई हैं।












Click it and Unblock the Notifications