MP Chunav 2023: ‘तुम तो ठहरे परदेशी..’, छतरपुर में फिल्मी गाने पर CM शिवराज ने कांग्रेस प्रत्याशी पर ली चुटकी

MP Chunav 2023: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने छतरपुर की बिजावर विधानसभा के मेला ग्राउंड परिसर में चुनावी सभा को सम्बोधित किया जिसने उन्होंने काग्रेस प्रत्याशी पर चुटकी लेते हुए "कहा तुम तो ठहरे परदेशी साथ क्या निभाओगे"।

आपको बता दे कि काग्रेस पार्टी ने स्थानीय दावेदारों को दरकिनार कर उत्तर प्रदेश के झांसी निवासी चरण सिंह यादव को बिजावर विधानसभा से अपना प्रत्याशी घोषित किया है, चरण सिंह यादव पर रेत माफिया और भू माफिया के आरोप भी लग चुके हैं ।

इसके साथ ही शिवराज सिंह चौहान ने अपने भाषण में लाडली बहना योजना योजना निरंतर जारी रहने और लाडली बहना योजना से वंचित महिलाओ को पुन जोड़ने की बात कही। प्रत्येक परिवार के एक सदस्य को रोजगार देने का भी वादा कर डाला।

 mp-chunav-tum-to-thaare-pardeshi-cm-shivraj-singh-chhatarpur

मुख्यमंत्री अपनी योजनाओं को गिनाते हुए बोले की छात्र छात्राओं के हित में हमारी सरकार काम कर रही हैं। जिसमे में 10 एवम 12 क्लास में प्रथम श्रेणी लाने वाले छात्र छात्राओं को स्कूटी एवम लैपटॉप दिए जायेंगे।

साथ ही उन्होंने कहा कि शिक्षा का स्तर ऊंचा उठाने के लिए बिजावर विधान सभा में 25 गावों का समूह बना कर सी एम राइज स्कूल की सौगात दी जाएगी, सटई में कॉलेज और ईशानगर को नगर पंचायत का दर्जा दिया जाएगा । अमृत जल योजना के अन्तर्गत प्रत्येक घर में पानी की सुविधा दी जाएगी अपने भाषण में शिवराज सिंह चौहान ने कमलनाथ सरकार पर प्रदेश में निरंतर चल रही योजनाओं को बंद करने का आरोप लगाया।
संवाद सूत्र- ब्रजेश रजक, सागर मध्यप्रदेश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+