Chhatarpur: बागेश्वर धाम से लौट रहे अपर कलेक्टर की कार को ट्रक ने कट मारा, सात घायल
छतरपुर जिले में स्थित बागेश्वरधाम से दर्शन कर वापस लौट रहे ग्वालियर अपर कलेक्टर की कार को एक ट्रक ने कट मार दिया, जिस कारण कार सड़क पर पलट गई। पुलिस और स्थानीय लोगों ने कार से घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

मप्र के छतरपुर में स्थित प्रसिद्ध श्री बागेश्वरधाम में दर्शन करने के लिए बीते रोज ग्वालियर के अपर कलेक्टर संजीव खेमरिया परिवार सहित पहुंचे थे। शाम को वे वापस लौट रहे थे। नौगांव इलाके में चौबारा गांव के पास हाईवे के पास उनकी कार को एक ट्रक ने कट मार दिया, जिसके बाद ड्राइवर कार को कंट्रोल नहीं पाया और कार बीच सड़क पर पलट गई। हादसे में खेमरिया सहित सभी को गंभीर चोटें आई हैं।

ग्वालियर में पदस्थ अपर कलेक्टर संजीव खेमरिया मंगलवार को अपने परिवार व रिश्तेदारों के साथ छतरपुर जिले में स्थित बागेश्वरधाम दर्शन करने गए थे। शाम को वे वापस लौट रहे थे। रास्ते में नौगांव थाना इलाके के चौबारा गांव के पास हाईवे पर एक तेजगति ट्रक ने उनकी कार को कट मार दिया। कार को ट्रक की चपेट में आने से बचाने के फेर में कार अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गई। कार एक्सीडेंट को मौके पर आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस और स्थानीय लोगों ने अपर कलेक्टर संजीव खेमरिया, उनकी पत्नी, 1 साल के बेटे सहित श्रीनाथ मिश्रा पिता लक्ष्मीनारायन मिश्रा, जयसिंह पिता पंचम सिंह, प्रमोद शर्मा पिता हरिप्रसाद शर्मा, लवलेश चतुर्वेदी पिता सतीष चतुर्वेदी को बाहर निकाला। इन्हें एंबूलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया।
Recommended Video
गंभीर चोटों के चलते ग्वालियर रेफर
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार कार में फंसे अपर कलेक्टर खेमरिया, उनकी पत्नी, नन्हें बच्चे सहित सात घायलों को 108 एंबुलेंस से नौगांव अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्राथमिक उपचार किया गया, इसमें श्रीखेमरिया को काफी चोटें आई थीं। उनकी हालत नाजुक बताते हुए डॉक्टरों ने उन्हें ग्वालियर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया था।












Click it and Unblock the Notifications