ठेले पर पुराने कपड़े बेचने वाले शख्स ने कैसे खड़ी कर दी 10 करोड़ की हवेली? शहजाद अली खुद की चलता था अदालत
Haji Shahzad Ali: छतरपुर कोतवाली पर हमले की घटना में आरोपियों की लगातार धरपकड़ जारी है। शनिवार को कोतवाली पुलिस ने सात और आरोपियों को गिरफ्तार किया।
वही थाने में हुई पत्थरबाजी के मुख्य आरोपी हाजी शहजाद अली के करोड़ों रुपए की हवेली को जिला प्रशासन ने बुलडोजर से गिरा दिया है। कांग्रेस के कई बड़े नेता हाजी शहजाद अली के पक्ष में उत्तर आए हैं और इस कार्यवाही को गलत ठहरा रहे हैं।

लोगों को आश्चर्य इस बात पर है कि लग्जरी लाइफ स्टाइल जीने वाला 10 करोड़ की हवेली बनाने वाला हाजी शहजाद अली कुछ ही वर्षो पहले हाथ ठेले पर पुराने कपड़े बेचकर परिवार का भरण पोषण करता था। कुछ ही सालों में वह करोड़ों का मालिक कैसे बन गया है।
हाजी शहजाद अली को करीब से जानने वाले बताते हैं कि उसने अपने तीन भाइयों के साथ मिलकर एक पूरा नेक्सीस तैयार किया था। हाजी शहजाद अली के तीन भाई और हैं। जिनमे छोटा भाई फैय्याज अली रजिस्टर्ड वांटेड अपराधी है। उस पर हाजी शहजाद अली की शह पर कई हत्या के प्रयास, मारपीट, जमीनों पर जबरन कब्जा एवं वसूली जैसे कई गंभीर अपराध दर्ज हैं।
हाजी शहजाद अली ने अपने भाइयों के साथ मिलकर देखते ही देखते करोड़ों की संपत्ति अर्जित कर ली। जिस जगह पर हाजी शहजाद अली की हवेली बनी हुई है, पहले वह किसी कुशवाहा परिवार की जमीन थी। बताया जाता है कि हाजी शहजाद अली ने अपने डर और रुतबे से उस जमीन को हथिया लिया, जिसकी जांच अब जिला प्रशासन कर रहा है।
शहजाद अली और उसके भाइयों पर जितने भी पुरानी शिकायतें थाने में है। उन सभी शिकायतों की जांच अब पुलिस प्रशासन गंभीर रूप से कर रही है। पुलिस रासुका और जिला बदर जैसे मामले में भी कार्यवाही का मन बना रही है।
हाजी शहजाद अली ने दो दिनों पहले अपना एक वीडियो वायरल किया था। उस वीडियो में उसने इस बात का जिक्र किया था कि वह खानका नाम की एक अदालत लगाता था, जिसमें वह आपसी समझौते से सामाजिक मामलों को निपटाता था। हालांकि हाजी शहजाद अली के विरोधी बताते हैं कि सामाजिक मामले निपटाने की आड़ में वो और उसके अन्य साथी लाखों रुपए का लेनदेन करते थे। यहीं पर कई अनैतिक कामकाजों की चर्चा भी होती थी।
तो वहीं अब जिला प्रशासन उन तमाम जमीनों की गंभीरता से जांच कर रही है, जिन जमीनों पर हाजी शहजाद अली या उसके भाइयों का कब्जा है। कई शिकायतकर्ता सामने आए हैं, जिन्होंने इस बात का आरोप लगाया है कि हाजी शहजाद अली और उसके भाइयों ने अपने रूतबे और डर का उपयोग करते हुए उनकी करोड़ों की जमीन कौड़ियों के भाव खरीद ली या उन पर जबरदस्ती कब्जा कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications