MP Assembly Election 2023: महाराजपुर से कांग्रेस विधायक, भाजपा ने कामाख्या प्रताप सिंह को बनाया प्रत्याशी
MP Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में महाराजपुर विधानसभा पर वर्तमान में कांग्रेस का कब्जा है। यह भाजपा की पुरानी सीट रही है। रामदयाल अहिरवार यहां से 6 दफा विधायक बने थे। भाजपा ने यहां से कामाख्या प्रताप सिंह को प्रत्याशी बनाया है।

बुंदेलखंड व बघेलखंड के छतरपुर जिले में महाराजपुर सीट सामान्य है। यहां से वर्तमान में कांग्रेस के नीरज दीक्षित विधायक हैं। उन्होंने 2018 के विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी पूर्व विधायक मानवेंद्र सिंह को हराया था। भाजपा ने 2023 चुनाव के लिए मानवेंद्र सिंह के बेटे कामाख्या प्रताप सिंह को प्रत्याशी बनाया है। इस सीट पर आगामी दिनों में रोचक चुनावी घमासान देखने को मिलेगा।
महाराजपुर विधानसभा से भाजपा के रामदयाल अहिरवार जो छह दफा विधायक रहे उनके नाम से चर्चित रही है। रामदयाल अहिरवार सबसे पहले 1977 में जनता पार्टी से विधायक बने थे। बाद में वे 1990 से 2003 तक लगातार जीतते रहे। रामदयाल एससी वर्ग से आते थे और भाजपा सरकार में गृहराज्य मंत्री भी रहे। भाजपा ने यहां से कामाख्या प्रताप सिंह को प्रत्याशी घोषित कर दिया है।
महाराजपुर विधानसभा पर 2018 के चुनाव परिणाम
- नीरज दीक्षित, विजेता कांग्रेस - 52,461
- मानवेंद्र सिंह, हारे, भाजपा - 38456
- जीत का अंतर - 14,005
- मतदाता संख्या - 2, 74 हजार
महाराजपुर विधानसभा से अब तक कौन किस पार्टी से विधायक बने
1962: नाथूराम, जनसंघ
1967: लक्ष्मण दास अहिरवार, कांग्रेस
1972: नाथूराम, जनसंघ
1977: रामदयाल अहिरवार, जनता पार्टी
1980: लक्ष्मण अहिरवार, कांग्रेस
1985: बाबूलाल अहिरवार, कांग्रेस
1990: रामदयाल अहिरवार, भाजपा
1993: रामदयाल अहिरवार, भाजपा
1998: रामदयाल अहिरवार, भाजपा
2003: रामदयाल अहिरवार, भाजपा
2008: मानवेंद्र सिंह, निर्दलीय
2013: मानवेंद्र सिंह, भाजपा
2018: नीरज दीक्षित, कांग्रेस4
-----------------------
एमपी चुनाव 2023:
भाजपा कामाख्या प्रताप सिंह
कांग्रेस ---------------












Click it and Unblock the Notifications