MP News: खजुराहो में पहली बार स्काई डाइविंग फेस्टिवल, धूमधाम से मनाई जाएगी गोल्डन जुबली

Khajuraho Dance Festival: स्वर्ण जयंती के मौके पर खजुराहो में पहली बार स्काई डाइविंग फेस्टिवल होगा, जो 20 से लेकर 26 फरवरी तक चलेगा।

Khajuraho Dance Festival: खजुराहो नृत्य समारोह के 50 वर्ष पूर्ण होने पर स्वर्ण जयंती के रूप में पहली बार स्काई डाइविंग फेस्टिवल होगा। एडवेंचर लवर्स आसमान में रोमांच का अनुभव ले सकेंगे।

विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी खजुराहो में 20 फरवरी से पहली बार स्काई डाइविंग फेस्टिवल की शुरुआत होगी यह आयोजन 25 फरवरी तक चलेगा। जिसमें एडवेंचर लवर आसमान में उड़ने के रोमांच का अनुभव ले सकेंगे।

Khajuraho Dance Festival:

पर्यटन और संस्कृत के प्रमुख सचिव टूरिज्म बोर्ड के प्रबंधक संचालक शिवसेखर शुक्ला ने वन इंडिया हिंदी को जानकारी देते हुए बताया कि स्काई डाइविंग फेस्टिवल के पहले और दूसरे संस्करण की सफलता व एडवेंचर गतिविधि के प्रति पर्यटकों के उत्सव को देखते हुए इस बार उज्जैन में तीसरा और खजुराहो में पहला संस्करण आयोजित करने जा रहा है। स्काई डाइविंग करने का समय सुबह 8:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक होगा।

खजुराहो में नृत्य समारोह

प्रमुख सचिव शुक्ला के अनुसार यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल खजुराहो में 20 से 26 फरवरी तक 50वें खजुराहो नृत्य समारोह का आयोजन होगा।‌ महोत्सव के स्वर्ण जयंती अवसर को खास बनाने के लिए दुनिया का सबसे रोमांचक खेल स्काई ड्राइविंग फेस्टिवल आयोजित किया जा रहा है। देश भर के रोमांस प्रेमी इस दौरान 10 हजार फीट की ऊंचाई से खजुराहो में पुरातात्विक उत्कृष्ट के प्रतीक धरोहर को निहार सकेंगे।

खजुराहो नृत्य समारोह की शुरुआत वर्ष 1975 में की गई थी। तब से आज तक संस्कृत विभाग अंतर्गत उस्ताद अलाउद्दीन का संगीत एवं कला अकादमी द्वारा इसका सफल आयोजन किया जा रहा है। इस वर्षौ नृत्य और कला में इस असीम संगम की स्वर्ण जयंती है। जिसे लेकर विशेष तैयारी की जा रही है इसके तहत स्काई डाइविंग फेस्टिवल होगा जिसमें देशभर से रोमांस प्रेमी खजुराहो पहुंचेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+