धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की पढ़ाई जान आप भी हो जाएंगे हैरान, इतने पढ़े लिखे हैं बागेश्वर वाले बाबा
Dhirendra Shastri Educational Background
Dhirendra Shastri Educational Background: बागेश्वर धाम सरकार के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक बार फिर चर्चा में है। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ख्याति न सिर्फ देश बल्कि दुनिया के कई देशों में फैली हुई है। हाल ही में वो कुछ दिनों के लिए ऑस्ट्रेलिया में कथा करने के लिए गए थे। जहां उनकी कथा सुनने के लिए काफी लोग पहुंचे थे। ऐसे में आपको बताएंगे धीरेंद्र शास्त्री कितने पढ़े लिखे हैं।
कितने पढ़े लिखे हैं धीरेंद्र शास्त्री
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की पढ़ाई की बात करें तो उन्होंने अपनी शुरुआत पढ़ाई गंज गांव से की है। इसी गांव से उन्होंने 10वीं और 12वीं की की पढ़ाई की है।

इसके बाद उन्होंने ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की। हालांकि, कई लोग ये भी दावा करते हैं कि धीरेंद्र शास्त्री सिर्फ 8वीं पास हैं। वहीं, अपने एक इंटरव्यू में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बताया था कि वो ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई कर चुके हैं।
कौन हैं धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री
पंडित धीरेंद्र शास्त्री का जन्म 4 जुलाई 1996 को मध्य प्रदेश के छतरपुर के पास गड़ागंज गांव हुआथा। धीरेंद्र शास्त्री के परिवार के आर्थिक हालात अच्छे नहीं थे और जानकारी के अनुसार, एक समय ऐसा था कि उनके घर में खाने तक का अभाव था। जिस घर में वह रहते थे वह कच्चा था और बरसात के दिनों में वहां से पानी गिरता था।
धीरेंद्र शास्त्री के एक प्रोग्राम की कितनी फीस
कुछ महीने पहले आईं रिपोर्ट्स के अनुसार, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक कथा से करीब 3.5 लाख रुपये की कमाई करते हैं। हालांकि, लोकप्रियता बढ़ने के साथ ही उम्मीद है कि उनकी फीस में भी बढ़ोतरी होती होयोगी। बाबा एक कथा करने के लिए 10-15 दिन का समय लगाते हैं और महीने में करीब तीन कथाएं करते हैं।
धीरेंद्र शास्त्री की नेट वर्थ
खबर अनुसार, धीरेंद्र शास्त्री की नेट वर्थ करीब 20 करोड़ रुपये है। उनको कथा में दान के तौर पर भी श्रद्धालुओं से खूब पैसा मिलता है। रिपोर्ट्स अनुसार, चढ़ावे के तौर पर मिलने वाले पैसे को वह अस्पतालों और कन्याओं की शादी में भी खर्च करते हैं।
12 वर्ष से कर रहे कथा
धीरेंद्र शास्त्री विख्यात कथावाचक भी हैं और दिव्य दरबार भी लगाते हैं। उनके दरबार में लाखों भक्त पहुंचते हैं। बागेश्वर धाम में धीरेंद्र शास्त्री से पहले उनके दादाजी भगवान दास गर्ग दरबार लगाते थे। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जब 12 वर्ष के थे तभी से उन्होंने प्रवचन देना शुरू कर दिया था। कहा जाता है कि उन पर बालाजी हनुमान की असीम कृपा है जिसके चलते उन्हें कई सिद्धियां प्राप्त हुई हैं।












Click it and Unblock the Notifications