'सर तन से जुदा' फेसबुक पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को मिली ऐसी धमकी, मच गया हंगामा

Bageshwar Dham Threat News : मध्य प्रदेश छतरपुर जिले के बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को बरेली के एक मुस्लिम युवक द्वारा कथित तौर पर 'सर तन से जुदा' करने का मामला सामने आया है।

इसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बागेश्वर सरकार को वाई श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है।

Bageshwar Dham Threat News

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के आंवला थाना क्षेत्र के रहने वाले युवक फैज रजा ने उन्हें धमकी दी है। फैज रजा ने फेसबुक पर स्टेट्स लगाया है। साथ ही सर तन से जुदा का गाना भी लगाया। पोस्ट वायरल होने के बाद हिंदूवादी संगछन के नेता और कार्यकर्ता ने हंगामा किया है।

वहीं, बरेली जिले के आंवला थाना में पहुंचकर हिंदूवादी संगठनों के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। साथ ही एक शिकायती आवेदन देते हुए फैज रजा नाम के युवक पर केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार करने की मांग की है।

हिंदूवादी संगठनों का आरोप है कि जिस तरह से धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को जान से मारने की धमकी दी गई है। इससे न सिर्फ दोनों पक्षों में माहौल खराब हो सकता है बल्कि हिंदू आक्रोशित भी हो सकते हैं। इसलिए आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।

इसके साथ ही हिंदूवादी संगठनों के हंगामे एवं शिकायती आवेदन देने के बाद बरेली पुलिस ने आरोपी युवक पर धारा 502 (2) के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई भी की जाएगी। जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा, फिलहाल स्थिति सामान्य बनी हुई है।

गौरतलब है कि बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री कड़ी सुरक्षा के बीच रहते हैं। सामान्य लोग आसानी से उनके पास तक नहीं पहुंच सकते। इससे पहले भी बागेश्वर धाम धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को जान से मारने की धमकियां मिल चुकी है। यही वजह है कि उनकी सुरक्षा बढ़ाई गई थी। बागेश्वर सरकार को वाई सेक्योरिटी मिली हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+