Panna: BJP के पूर्व विधायक महेंद्र बागरी ने छोड़ी पार्टी, कांग्रेस में शामिल, कमल नाथ ने किया स्वागत
मप्र विधानसभा चुनाव 2023 में टिकट करने व उपेक्षित होने की बात कहकर पन्ना जिले की गुन्नौर विधानसभा से भाजपा के पूर्व विधायक महेंद्र बागरी ने पार्टी छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया है।

बुंदेलखंड में भाजपा के एक और पूर्व विधायक ने पार्टी को टा-टा, बाय-बाय कह दिया। पन्ना जिले की गुनौर विधानसभा से बीजेपी के पूर्व विधायक महेंद्र बागरी ने सोमवार को भोपाल में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई और माला पहनाकर स्वागत किया।
भाजपा ने मप्र में 2018 में हारी हुई सीटों पर 39 प्रत्याशियों की पिछले दिनों सूची जारी की थी। इसमें पन्ना जिले की गुन्नौर विधानसभा से कांग्रेस से हारे प्रत्याशी डॉ. राजेश वर्मा को ही टिकट दिया गया हैं। इससे भाजपा के पूर्व विधायक महेंद्र सिंह बागरी नाराज बताए जा रहे थे। टिकट की दौड़ में वे प्रबल दावेदार थे। खुद की उपेक्षा व पार्टी के टिकट को गलत बताते हुए उन्होंने सोमवार को भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया। कांग्रेस के पन्ना जिलाध्यक्ष शिवजीत सिंह के साथ भोपाल पहुंचकर उन्होंने पीसीसी चीफ कमलकनाथ की उपस्थिति में उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ली। बताया जा रहा है कि वे टिकट काटे जाने और भाजपा संगठन तथा CM द्वारा खुद को उपेक्षित बताते रहे हैं। इस कारण भाजपा छोड़ी है।












Click it and Unblock the Notifications